ईरान में भूकंप के तेज झटके, परमाणु केंद्र वाले इलाकों में कांपी धरती
Iran Earthquake ईरान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप वाले क्षेत्र में एक प्रमुख परमाणु स्थल स्थित है। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि झटकों से नतांज परमाणु संयंत्र को कोई नुकसान हुआ या नहीं। शुक्रवार को आए भूकंप से कोई हताहत नहीं हुआ केवल कई गांवों में कई घरों की खिड़कियां टूट गईं।

रायटर, तेहरान। Iran Earthquake ईरान में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झटके मध्य ईरान के इस्फहान प्रांत के नतांज क्षेत्र में महसूस किए गए हैं। भूकंप वाले क्षेत्र में एक प्रमुख परमाणु स्थल स्थित है। हालांकि, ये साफ नहीं हो पाया है कि झटकों से नतांज परमाणु संयंत्र को कोई नुकसान हुआ या नहीं।
कई घरों की खिड़कियां टूटी
स्थानीय मीडिया के अनुसार, शुक्रवार को ईरान में 5 तीव्रता का भूकंप आया। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप से कोई हताहत नहीं हुआ, केवल कई गांवों में कई घरों की खिड़कियां टूट गईं।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।