Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Video: हूती विद्रोहियों ने बीच समंदर में उड़ा दिया जहाज, टाइटैनिक की तरह लाल सागर में समा गया बल्क कैरियर शिप

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 04:47 PM (IST)

    यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक यूनानी स्वामित्व वाले जहाज को डुबो दिया जिसके लिए उन्होंने मिसाइल रॉकेट और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया। इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें जहाज को मिसाइल से डुबोते हुए दिखाया गया है। हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि जहाज ने इजरायल पर लगाए गए नाकाबंदी का उल्लंघन किया था।

    Hero Image
    हूती विद्रोहियों ने लाल सागर बल्क कैरियर जहाज पर हमला किया।(फोटो सोर्स: Iran Observer)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में मेजिक सीज नाम के जहाज को डुबो दिया। यह जहाज यूनानी स्वामित्व वाला एक बल्क कैरियर था। यमन के हूती विद्रोहियों ने 6 जुलाई को यह हमला किया था। जहाज को समुद्र में डुबोने के लिए हूती विद्रोहियों ने ड्रेन, मिसाइल, रॉकेट और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी बीच बुधवार को इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। ईरान ऑबसर्वर नामक एक्स हैंडल के जरिए यह वीडियो शेयर किया गया है। 1 मिनट 39 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हूती विद्रोहियों ने मिसाइल का इस्तेमाल कर बल्क कैरियर जहाज को समुद्र में डुबो दिया।

    जहाज छोड़कर भागे सभी 22 चालक दल

    हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि इस जहाज ने इजरायल पर उनके द्वारा लगाए गए नाकाबंदी का उल्लंघन किया था। हूती विद्रोहियों के हमले की वजह से जहाज में मौजूद 22 चालक दल के सदस्यों को कैरियर छोड़कर भागना पड़ा। गनीमत रही कि सभी लोगों की जान बच गई।

    बल्क करियर सोमवार रात स्वेज नहर की ओर उत्तर की ओर जा रहा था, तभी उस पर छोटी नावों और बम से लदे ड्रोनों से लगातार गोलीबारी हुई। सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी हमला किया था लेकिन वो हूती विद्रोहियों का सामना करने में नाकाम रहे।

    हूती विद्रोहियों का समर्थन करता है ईरान  

    बता दें कि अक्सर लाल सागर में चलने वाले व्यापारिक जहाजों पर हूती विद्रोही की नजर रहती है। बता दें कि हूती विद्रोही ईरान के इशारों पर काम करता है। ईरान द्वारा हूती विद्रोहियों को आर्थिक और सैन्य मदद दी जाती है।

    हूती विद्रोहियों के निशाने पर इजरायल और अमेरिका रहता है। लाल सागर में हूती विद्रोहियों के आतंक से वैश्विक सप्लाई चेन खासकर साउथ एशिया पर बुरा असर पड़ता है।  

    यह भी पढ़ें: यमन पीछे नहीं हटेगा...अमेरिकी एयर स्ट्राइक के बाद हूतियों का बड़ा बयान, क्या मिडिल ईस्ट में बिगड़ेंगे हालात?

    comedy show banner
    comedy show banner