Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Houthis Attack: हूती आतंकियों ने पनामा झंडे वाले तेल टैंकरों को बनाया निशाना, ताजा हमले में दागी मिसाइल

    Updated: Sat, 18 May 2024 11:00 PM (IST)

    Houthi Terrorists Attack लाल सागर में शनिवार को यमन के बंदरगाह शहर मोखा के पास पनामा के ध्वज वाले तेल टैंकर पर हमला किया गया। यह जानकारी ब्रिटिश सुरक्षा फर्म एंब्रे ने दी है। यह हाउती आतंकवादियों की ओर से नया हमला है। एक दिन पहले हाउती आतंकियों ने अमेरिकी प्रीडेटर ड्रोन एमक्यू-9 को मार गिराने का दावा किया था।

    Hero Image
    लाल सागर में पनामा झंडे वाले तेल टैंकर पर मिसाइल से हमला। (फाइल फोटो)

    रॉयटर्स, काहिरा। लाल सागर में शनिवार को यमन के बंदरगाह शहर मोखा के पास पनामा के ध्वज वाले तेल टैंकर पर हमला किया गया। यह जानकारी ब्रिटिश सुरक्षा फर्म एंब्रे ने दी है। यह हूती आतंकवादियों की ओर से नया हमला है। एक दिन पहले हूती आतंकियों ने अमेरिकी प्रीडेटर ड्रोन एमक्यू-9 को मार गिराने का दावा किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजा में इजरायली हमले के विरोध में हूती आतंकी महीनों से जहाजों पर हमला कर रहे हैं। एंब्रे ने कहा कि रेडियो कम्युनिकेशन से संकेत मिलता है कि जहाज पर मिसाइल से हमला बोला गया था। जहाज मोखा से लगभग 10 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में था, तभी उसमें आग लग गई। एंब्रे ने कहा कि उसे मदद मिली थी।

    जहाजों को सावधानी बरतने की सलाह

    एंब्रे ने कहा कि आसपास के अन्य जहाजों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई थी। वहीं इससे अलग यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) एजेंसी ने शनिवार को पहले कहा था कि लाल सागर में एक जहाज किसी अज्ञात वस्तु से टकरा गया और उसे मामूली क्षति पहुंची है।

    जहाज और चालक दल सुरक्षित हैं

    यूकेएमटीओ ने यमन के होदेइदाह बंदरगाह से 98 समुद्री मील दक्षिण में हुई घटना पर एडवायजरी नोट जारी कर कहा था कि जहाज और चालक दल सुरक्षित हैं और अगले बंदरगाह की ओर बढ़ रहे हैं। लाल सागर में महीनों से हो रहे हूती आतंकियों के हमलों ने वैश्विक स्तर पर जहाजों के परिचालन पर प्रभाव डाला है। इसके कारण कंपनियों को दक्षिणी अफ्रीका के आसपास लंबे रास्तों को अपनाने के मजबूर होना पड़ा है।

    ये भी पढ़ें: Saudi Fashion Show: इस्लामी छवि में नरमी ला रहा सऊदी अरब! देश में पहली बार स्विमसूट फैशन शो कर रचा इतिहास