Trending

    सऊदी अरब में हुए हमले में किसी भारतीय नागरिक की नहीं हुई मौत, दूतावास ने किया कंफर्म

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 08:56 AM (IST)

    ईरान के सऊदी अरब पर मिसाइल हमले में पहले एक भारतीय नागरिक की मौत की खबर थी। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने स्पष्ट किया है कि इस हमले में कोई भारतीय नाग ...और पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने रविवार को सऊदी अरब पर मिसाइल अटैक किया। इस हमले में रिहायशी इलाके में एक प्रोजेक्टाइल गिरने से लोगों में दहशत फैल गई। सऊदी अरब ने बयान जारी करते हुए कहा कि ईरानी हमलों से देश में गुस्सा बढ़ रहा है।

    ईरान के इस हमले में पहले एक भारतीय नागरिक की मौत की खबर सामने आई थी, लेकिन रियाद में भारतीय दूतावास ने सोमवार को साफ किया कि इस हमले में किसी भारतीय नागरिक की मौत नहीं हुई है और बताया कि हम सऊदी अधिकारियों के संपर्क में हैं।

    किसी भारतीय नागरिक नहीं हुई मौत

    सऊदी सिविल डिफेंस अधिकारी ने रविवार को बताया था कि अल-खरज शहर में हुई घटना में मारे गए दो लोगों में एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल थे। लेकिन अब भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिक की मौत की खबर को गलत बताया है।

    भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया, 'यह राहत की बात है कि कल शाम अल खरज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भारतीय की मौत नहीं हुई है।'

    भारतीय दूतावास ने आगे बताया, 'काउंसलर श्री वाई. साबिर कल रात अल खरज गए और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल घायल भारतीय नागरिक से मिले।' दूतावास ने आगे बताया, 'अभी घायल का अल-खरज के एक सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।'

    No Indian Killed in Saudi Arabia (1)

    सऊदी प्रवक्ता ने कहा, 'सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को टारगेट करने की कोशिशें इंटरनेशनल ह्यूमैनिटेरियन कानून का खुला उल्लंघन है और ऐसे मामलों में मंजूर प्रक्रियाओं को लागू किया गया है।'

    भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

    भारतीय दूतावास ने रविवार को अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें उनसे सतर्क रहने और सुरक्षा गाइडलाइंस का पालन करने का आग्रह किया गया। इसमें भारतीय नागरिकों से स्थानीय अधिकारियों की जारी एडवाइजरी का ईमानदारी से पालन करने को कहा।

    दूतावास ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, 'क्षेत्र और सऊदी किंगडम में मौजूदा स्थिति को देखते हुए अरब में, सऊदी अरब में अभी मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें।'

    यह भी पढ़ें- दोहा में धमाके, इजरायल पर अटैक; ईरान ने मिडिल ईस्ट में फिर की मिसाइलों की बौछार

    यह भी पढ़ें- कमान संभालते ही एक्शन में मोजेतबा खामनेई, नया सुप्रीम लीडर चुनते ही ईरान ने इजरायल पर दागीं मिसाइलें