अमेरिकी हमलों के बाद ईरान का पलटवार, बहरीन और जॉर्डन में US के सैन्य ठिकानों पर दागी मिसाइल
अमेरिका की स्ट्राइक के बाद ईरान ने बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। जॉर्डन ने ईरानी मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया, जबक ...और पढ़ें

ईरान ने जॉर्डन से उसके देश में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को हटाने की अपील भी की है (फोटो: रॉयटर्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका की स्ट्राइक के बाद ईरान ने भी पलटवार किया है। ईरान ने बहरीन और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी मिलिट्री बेस को निशाना बनाया है। बहरीन में लगातार एंटी मिसाइल अलर्ट सायरन सुनाई दे रहे हैं।
उधर जॉर्डन ने कहा है कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की तरफ से दागी गई 4 मिसाइलों को मार गिराया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में दाखिल होने के बाद इन मिसाइलों का पता चला, जिससे बाद एयर डिफेंस ने उन्हें रोक दिया।
ईरान ने किया दावा
वहीं ईरान का दावा है कि उसने जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर निशाना बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। ईरान ने जॉर्डन से उसके देश में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को हटाने की अपील भी की है।
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि आप जानते हैं कि हमें आपके देश से कोई दुश्मनी नहीं है। हम आप जैसे नेक लोगों से प्यार करते हैं, जो फलस्तीन में हो रहे जुल्म को किसी भी दूसरे देश से बेहतर समझते हैं।
अमेरिकी हमलों में ईरान में तबाही
US मिलिट्री के सेंट्रल कमांड ने कहा है कि उसने अबू मूसा, बंदर अब्बास, बुशहर, चाबहार, जस्क और कोनारक के आस-पास के इलाकों में हमला किया, जिसमें ईरानी कोस्टल डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन साइट्स और समुद्री क्षमताओं को निशाना बनाया गया
खबरें और भी
यूनाइटेड अरब अमीरात के डिफेंस मिनिस्ट्री ने मंगलवार सुबह कहा कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में दो टैंकरों पर हमला किया, जिसमें एक नाविक की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। हमलों से दोनों टैंकरों में आग लग गई, हालांकि आग बुझा दी गई।