Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अमेरिका से शांति वार्ता युद्ध का ही विस्तार', बोले ईरानी सांसद अजीजी

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 05:30 AM (IST)

    ईरानी सांसद इब्राहिम अजीजी ने अमेरिका के साथ मौजूदा शांति वार्ता को 'युद्ध का विस्तार' बताया है। उन्होंने कहा कि ईरान अपने राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ईरानी सांसद अजीजी। (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने अमेरिका के साथ जारी कूटनीतिक बातचीत को “जंग का ही विस्तार'' बताते हुए कहा है कि तेहरान केवल अपने राष्ट्रीय हित और सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही वार्ता करेगा।

    अल जजीरा को दिए इंटरव्यू में अजीजी ने कहा, “ईरान अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर काम करता है और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जो भी जरूरी होगा, वह करेगा।''

    मौजूदा वार्ता को कैसे देखता है ईरान?

    उन्होंने इस्लामाबाद में प्रस्तावित वार्ता में भागीदारी को लेकर भी स्पष्ट किया कि यह तभी संभव है जब अमेरिका की ओर से सकारात्मक संकेत मिले। पूर्व आईआरजीसी कमांडर अजीजी ने कहा कि मौजूदा वार्ता को ईरान युद्ध के मैदान की निरंतरता के रूप में देखता है।

    उन्होंने कहा कि हम इन वार्ताओं को तभी अवसर मानते हैं, जब वे युद्ध में मिली उपलब्धियों को आगे बढ़ाएं। साथ ही चेतावनी दी कि अगर अमेरिका दबाव और मनमानी मांगों का रास्ता अपनाता है, तो बातचीत का कोई अर्थ नहीं रहेगा।

    ईरान ने तय की कुछ रेड लाइन

    उन्होंने स्पष्ट किया कि तेहरान हर कीमत पर बातचीत नहीं करेगा और उसने कुछ “लाल रेखाएं'' तय कर रखी हैं, जिनका पालन अनिवार्य है। इस बीच, अजीजी ने रणनीतिक होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के नियंत्रण को लेकर भी सख्त रुख दोहराया।

    उन्होंने कहा कि यह जलमार्ग देश की संप्रभुता का अभिन्न हिस्सा है और इसे कभी नहीं छोड़ा जाएगा। संसद में एक नया विधेयक लाकर इस जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों को अनुमति देने का अधिकार अपने हाथ में रखा जाएगा।

    यह भी पढ़ें: 'मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं', ईरान के साथ शांति वार्ता पर बोले ट्रंप