Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईरानी तेल टैंकर 'सिली सिटी' ने अमेरिकी नाकेबंदी को दिया चकमा, अरब सागर पार कर पहुंचा ईरान

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 05:35 PM (IST)

    ईरानी तेल टैंकर 'सिली सिटी' अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को पार करते हुए सुरक्षित ईरान के दक्षिणी बंदरगाह तक पहुंच गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ईरानी तेल टैकर सिली सिटी' पहुंचा ईरान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के दौरान फारस की खाड़ी से एक और ईरानी जहाज अमेरिका की नाकाबंदी को पार कर गया है। ईरानी तेल टैंकर 'सिली सिटी' अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी और चेतावनियों को दरकिनार करते हुए सुरक्षित ईरान के दक्षिणी बंदरगाह पहुंच गया।

    ईरानी सेना ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि टैंकर अरब सागर पार करते हुए पूरी सुरक्षा और ईरानी नौसेना के सहयोग से ईरानी जलक्षेत्र में दाखिल हुआ।

    Persian Gulf

    टैंकर 'सिली सिटी' पहुंचा ईरान 

    अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी लगा रखी है, जिसका मकसद ईरान को परमाणु कार्यक्रम पर रियायतें देने के लिए मजबूर करना है। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि नाकाबंदी तब तक जारी रहेगी जब तक कोई 'डील' नहीं हो जाती।

    ट्रंप ने चेतावनी दी कि दो सप्ताह के सीजफायर की डेडलाइन बुधवार शाम को खत्म होने के बाद अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो 'बहुत सारे बम फटने शुरू हो जाएंगे'। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यह नाकेबंदी ईरान को 'पूरी तरह तबाह' कर रही है।

    ट्रंप की ईरान को धमकी 

    ईरानी सेना के अनुसार, अमेरिकी नौसेना फ्लीट ग्रुप की कई चेतावनियों और धमकियों के बावजूद 'सिली सिटी' सफलतापूर्वक ईरानी तट पर पहुंचा। लॉयड्स लिस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 से ज्यादा ईरानी 'शैडो वेसल्स' नाकेबंदी को पार कर चुके हैं।

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सामान्य दिनों में रोजाना करीब 120 जहाज गुजरते हैं, लेकिन नाकेबंदी के बाद आवाजाही लगभग ठप हो गई थी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि नाकेबंदी शुरू होने के बाद 25 कमर्शियल जहाजों को वापस ईरानी बंदरगाह की ओर मुड़ने को कहा गया।

    Trumps Israeli parliament - 2026-04-21T161704.607

    ईरान का अमेरिका को जवाब 

    ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गलीबाफ ने कहा, 'हम धमकियों के माहौल में बातचीत स्वीकार नहीं करते। पिछले दो हफ्तों में हमने युद्धक्षेत्र में नए कार्ड खोलने की तैयारी कर ली है।'

    लगातारी होती ये गतिविधियां अमेरिका-ईरान तनाव को और बढ़ा सकती हैं। दोनों पक्षों के बीच संघर्षविराम की डेडलाइन खत्म होने वाली है और कोई नया समझौता होता नहीं दिख रहा है।

    यह भी पढ़ें: इजरायल-ईरान युद्ध: फारस की खाड़ी में अभी भी फंसे हैं सैकड़ों जहाज, मदद के लिए UN की एजेंसी बना रही प्लान