Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेबनान में इजरायली सैनिकों ने किया किले पर कब्जा, 26 साल बाद पड़ोसी देश में सबसे भीतर पहुंची सेना

    Updated: Sun, 31 May 2026 09:29 PM (IST)

    इजरायली सैनिकों ने लेबनान के भीतर 1,100 साल पुराने ब्यूफोर्ट किले पर कब्जा कर लिया है, जो 26 वर्षों में उनकी सबसे गहरी घुसपैठ है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    इजरायल का लेबनान में किले पर कब्जा (फोटो-रॉयटर्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायली सैनिकों ने रविवार को लेबनान के भीतर 1,100 वर्ष पुराने एक ऐसे किले पर कब्जा कर वहां अपना झंडा फहरा दिया जिसे क्रूसेडर ने बनवाया था।

    बीते 26 वर्षों में यह इजरायल का लेबनान के दक्षिणी भाग में सबसे भीतर जाकर किया गया कब्जा है। ब्यूफोर्ट नाम का यह किला नबातियेह शहर के नजदीक है।

    इजरायली सेना ने लेबनान में किया कब्जा

    इजरायली सेना ने हिजबुल्ला लड़ाकों के साथ हफ्तों चली भीषण लड़ाई और हवाई हमलों के बाद इस प्राचीन किले पर कब्जा किया है।

    यह लड़ाई अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच हुए युद्धविराम के बीच चलती रही। यह लड़ाई लेबनान की सेना नहीं बल्कि इस्लामिक सशस्त्र संगठन हिजबुल्ला और इजरायली सेना के बीच हो रही है।

    Israel Lebanon (1)

    ब्यूफोर्ट किले पर कब्जा

    हिजबुल्ला के साथ चल रही लड़ाई में इजरायल की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने एक्स पर सूचना दी है कि उनके सैनिकों ने किले पर इजरायल का झंडा फहरा दिया है।

    इससे पहले इजरायली सेना ने इस किले पर 1982 में कब्जा किया था लेकिन बाद में हुए समझौते के तहत इसे सन 2000 में लेबनान को लौटा दिया गया और इजरायली सैनिक वापस चले गए थे।

    इजरायली सेना ने कहा है कि देश पर खतरा देखकर दक्षिणी लेबनान में सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू की गई। गत दो मार्च को युद्धविराम लागू होने के बाद हिजबुल्ला द्वारा इजरायल पर रॉकेट छोड़े जाने पर इजरायली सैनिकों ने कार्रवाई शुरू की थी।

    हाल के महीनों की लड़ाई में इजरायली हमलों में लेबनान के 3,350 लोग मारे गए हैं, लड़ाई में 25 इजरायली सैनिक भी मारे गए हैं।

    इस कार्रवाई के दौरान इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में लोगों को घर छोड़कर लितानी नदी के पार जाने के लिए कहा है। लितानी नदी को दक्षिणी लेबनान की सीमा माना जाता है। माना जा रहा है कि अभी तक दस लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- ईरान युद्ध ने बिगाड़ा बजट; LPG, दूध-दाल और खाने के तेल सहित अबतक इन चीजों की कितनी बढ़ गईं कीमतें

    खबरें और भी