इजरायल-ईरान महासंग्राम का 10वां दिन: हिंद महासागर तक भड़की मिडिल ईस्ट की आग, अब तक क्या-क्या हुआ?
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच 10 दिनों से जारी संघर्ष गहरा गया है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत से शुरू हुई इस जंग में हिजबुल्लाह भी शामिल हो ग ...और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमला करने से मिडिल ईस्ट जंग की जद में लिपटा जा रहा है। वेस्ट एशिया में युद्ध का आज 10वां दिन है, लेकिन अभी तक किसी तरह की सुलह की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे इस संघर्ष में सऊदी अरब, कतर, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान समेत कई खाड़ी देश पिस रहे हैं।
मिडिल ईस्ट में इस संघर्ष का असर खाड़ी देशों के साथ ही दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। इस तनाव की वजह से वैश्विक बाजार से लेकर क्रूड ऑयल तक सबकुछ प्रभावित हुआ है।
-1773048610654.jpg)
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे इस युद्ध में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ, आइए जानते हैं।
युद्ध का पहला दिन
इजरायल और ईरान के बीच इस जंग की शुरुआत 28 फरवरी से हुई। अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के दफ्तर पर हमला किया।
इस हमले के बाद ईरानी मीडिया और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने खामेनेई की मौत की पुष्टि की। खामेनेई की मौत के साथ ही ईरान ने बदला लेने की बात कही।
घर के ऑफिस में बैठे थे खामेनेई और गिरी मिसाइल, कैसे हुई ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत?
-1773048662377.jpg)
युद्ध का दूसरा दिन
ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद लेबनान में बसा ईरान समर्थित उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह भी इस जंग में कूद गया। हिजबुल्लाह ने इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए।
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर किया हमला, रातभर दागी मिसाइलें, ईरान के समर्थन में ड्रोन से किए हमले
ईरान और हिजबुल्लाह के हमले के बाद अमेरिका-इजरायल ने ओमान की खाड़ी के पास दक्षिणी ईरान में कोर्नाक नेवल बेस पर हमला किया, जिसमें ईरान के तीन जहाज डूब गए।
US-इजरायल ने ईरान के कोर्नाक नेवल बेस पर किया हमला, 3 जहाज डूबे; कई इमारतें तबाह
-1773048710235.jpg)
युद्ध का तीसरा दिन
हिजबुल्लाह के जंग में कूदने पर और इजरायल पर सीधे तौर पर हमला करने के बाद इजरायली सेना ने ईरान के साथ लेबनान पर भी अटैक करना शुरू कर दिया। वहीं ईरान ने बहरीन में स्थित अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया।
-1773048801323.jpg)
युद्ध का चौथा दिन
ईरान ने अमेरिका से बदला लेने के लिए सात देशों के एयरबेस तबाह करने के साथ ही संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन के डेटा सेंटर पर भी हमला किया। इससे क्लाउड सर्विस और कंप्यूटिंग फैसिलिटी रुक गई।
डेटा सेंटर पर हमला, अमेरिका ने बंद किए 2 दूतावास... अब तक क्या-क्या हुआ?
-1773048828140.jpg)
युद्ध का पांचवां दिन
अमेरिकी नौसेना ने युद्ध के पांचवें दिन 4 मार्च को श्रीलंका के तट के पास हिंद महासागर में ईरानी वॉरशिप IRIS Dena को डुबो दिया था। इस जहाज पर करीब 130 लोग थे, जिनमें से 32 क्रू मेंबर्स ही बच पाए।

युद्ध का छठा दिन
इजरायल-ईरान की जंग के छठे दिन यूरोपीय देश भी शामिल होने लगे। अजरबैजान ने ईरान-अजरबैजान सीमा के पास हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन को नुकसान पहुंचाया, जिसमें दो लोग घायल हो गए।
-1773048943131.jpg)
युद्ध का सातवां दिन
ईरान ने इजरायल पर सॉलिड फ्यूल मिसाइल से हमला किया। इन मिसाइलों की रफ्तार काफी तेज होती है, जिससे इन्हें गिराना मुश्किल हो जाता है।
-1773049023368.jpg)
युद्ध का आठवां दिन
युद्ध के आठवें दिन इजरायल ने ईरान के दो शहरों इस्फहान और तेहरान में लगातार कई धमाके किए। ईरानी मीडिया ने दावा किया कि इजरायल ने एयरपोर्ट पर भी बड़ा हमला किया।
-1773048990105.jpg)
युद्ध का नौवां दिन
अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 9वें दिन ईरान ने अपने नए सुप्रीम लीडर के नाम का एलान किया। खामेनेई के बेटे मोजतबा को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है। मोजतबा के सुप्रीम लीडर बनते ही ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों से हमला किया।
कमान संभालते ही एक्शन में मोजेतबा खामनेई, नया सुप्रीम लीडर चुनते ही ईरान ने इजरायल पर दागीं मिसाइलें
-1773048565025.jpg)
युद्ध का दसवां दिन
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 10वां दिन है और इस जंग की आग और भड़कती नजर आ रही है। अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान में लगातार बम-विस्फोट कर रहे हैं। इजरायल ने इससे पहले ईरान की तेहरान में तेल भंडारण की जगहों पर भी हमला किया था।
-1773049074172.jpg)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।