Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इजरायल और हिजबुल्लाह में सीजफायर पर बनी सहमति, ट्रंप के कहने पर नेतन्याहू लेबनान से वापस बुला रहें सैनिक

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 06:04 AM (IST)

    पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर सहमति बन गई है। हिजबुल्लाह ने अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, जिसक ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    इजरायल-हिजबुल्लाह युद्धविराम पर बनी सहमति (फोटो- रॉयटर्स)

    HighLights

    1. हिजबुल्लाह ने इजरायल के साथ अमेरिकी युद्धविराम प्रस्ताव स्वीकारा

    2. इजरायल बेरूत पर हमले रोकेगा, हिजबुल्लाह सीमा पार कार्रवाई बंद करेगा

    3. ट्रंप की मध्यस्थता से नेतन्याहू और हिजबुल्लाह में सहमति बनी

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक सफलता सामने आई है। लेबनान के राष्ट्रपति कार्यालय और वाशिंगटन स्थित लेबनानी दूतावास ने पुष्टि की है कि हिज्बुल्लाह ने इजरायल के साथ पारस्परिक रूप से हमलों को रोकने के अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

    दरअसल, वाशिंगटन स्थित लेबनान के दूतावास ने सोमवार को एक बयान में कहा कि हिजबुल्लाह ने शत्रुता को पारस्परिक रूप से समाप्त करने के अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, जिसे पूरे लेबनानी क्षेत्र में लागू किया जाएगा।

    लेबनानी राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा X पर जारी बयान में कहा गया है कि युद्धविराम के शुरुआती कदम के रूप में, बेरूत के दक्षिणी उपनगरों को निशाना बनाकर किए जा रहे इजरायली सैन्य हमलों को पूरी तरह रोक दिया जाएगा। इसके बदले में, ईरान हिजबुल्लाह भी इजरायल के खिलाफ अपनी सीमा पार की तमाम सैन्य कार्रवाइयों को रोकने का वादा करेगा।

    युद्धविराम का समर्थन

    हिजबुल्लाह के सांसद हसन फदलल्लाह ने समूह के अल-मनार प्रसारक को बताया कि हिजबुल्लाह इजरायली सैनिकों की वापसी से पहले पूरे लेबनान में पूर्ण युद्धविराम का समर्थन करेगा और समूह यह देखेगा कि आने वाले दिनों में शत्रुता का अंत होता है या नहीं।

    बड़ी कूटनीतिक सफलता

    राजनयिक ढांचे से संकेत मिलता है कि प्रस्तावित युद्धविराम दायरा केवल सीमा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र में शत्रुता के पूर्ण खात्मे के लिए इसे पूरे लेबनान में विस्तारित किया जाएगा। इस बड़ी कूटनीतिक सफलता को और मजबूत करने के लिए वरिष्ठ हितधारकों ने मंगलवार और बुधवार को बैठकों का दौर तय किया है, ताकि अब तक हुई इस प्रगति की समीक्षा कर इसे एक स्थायी समझौते का औपचारिक रूप दिया जा सके।

    खबरें और भी

    ट्रंप ने की इजरायल और हिज्बुल्लाह से बातचीत

    ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ""मेरी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बहुत ही सार्थक बातचीत हुई, और बेरूत में कोई भी सैनिक नहीं भेजा जाएगा, जो सैनिक रास्ते में थे, उन्हें भी वापस बुला लिया गया है। इसी तरह, उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों के माध्यम से, मेरी हिजबुल्लाह के साथ भी बहुत अच्छी बातचीत हुई, और वे इस बात पर सहमत हुए कि गोलीबारी पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। यानी इजरायल उन पर हमला नहीं करेगा, और वे इजराइल पर हमला नहीं करेंगे।"

    इजरायल कार्रवाई के लिए तैयार

    ट्रंप की मध्यस्तता के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने उत्तरी इजराइल के खिलाफ अपने हमले तुरंत बंद नहीं किए, तो उनका देश बेरूत पर कार्रवाई के लिए तैयार है। नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि हिजबुल्लाह की आक्रामकता न रुकने की स्थिति में इजरायल बेरूत को निशाना बनाने के लिए अपनी पूर्व नियोजित सैन्य परिचालन रणनीतियों को क्रियान्वित (लागू) करने से पीछे नहीं हटेगा।

    (समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- 'इजरायल और हिजबुल्लाह में बनी सहमति, ईरान के साथ बातचीत तेजी से जारी', अमेरिकी राष्ट्रपित ट्रंप का दावा