Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतिहास में दर्ज हुआ पीएम मोदी का नाम: इजरायल और फलस्तीन दोनों से सर्वोच्च सम्मान पाने वाले दुनिया के चुनिंदा नेता बने

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 06:46 AM (IST)

    पीएम मोदी इजरायल और फलस्तीन दोनों से सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने वाले विश्व के चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं। बुधवार को इजरायली संसद (केसेट) में ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    इजरायल और फलस्तीन दोनों से सर्वोच्च सम्मान पाने वाले दुनिया के चुनिंदा नेता बने पीएम मोदी (फोटो- एएनआई)

    एएनआई, यरुशलन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल और फलस्तीन दोनों से सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने वाले विश्व के चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं। बुधवार को इजरायली संसद (केसेट) में अपने ऐतिहासिक संबोधन के बाद उन्हें 'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल' से सम्मानित किया गया। यह केसेट का सर्वोच्च सम्मान है और पीएम मोदी इस पदक को प्राप्त करने वाले पहले नेता बने हैं।

    केसेट स्पीकर अमीर ओहाना ने यह मेडल पीएम मोदी को प्रदान किया, जो उनके व्यक्तिगत नेतृत्व के माध्यम से भारत-इजरायल रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने और ऊंचाइयों पर ले जाने में दिए गए असाधारण योगदान की मान्यता है। यह मेडल विशेष रूप से भारत और इजराइल के बीच गहरी दोस्ती और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित है। पीएम मोदी ने इस सम्मान को स्वीकार करते हुए इसे दोनों देशों की स्थायी मित्रता का प्रतीक बताया और विनम्रता से ग्रहण किया।

    यह सम्मान 2018 में प्राप्त फलस्तीन के सर्वोच्च पुरस्कार 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन' के साथ मिलकर पीएम मोदी की कूटनीतिक उपलब्धि को और भी खास बनाता है।

    ग्रैंड कॉलर फिलिस्तीन द्वारा विदेशी नेताओं को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है, जो भारत-फिलिस्तीन संबंधों को मजबूत करने और फलस्तीनी आकांक्षाओं के समर्थन के लिए प्रदान किया गया था। इस तरह पीएम मोदी उन दुर्लभ विश्व नेताओं में से हैं जिन्हें दोनों पक्षों से उच्चतम सम्मान मिला है।

    केसेट में संबोधन के दौरान पीएम मोदी को स्टैंडिंग ओवेशन मिला, जिसमें जोरदार तालियां बजीं। उनके भाषण के बाद सांसदों ने उनसे सेल्फी और तस्वीरें लीं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में इजराइल के संकल्प, साहस और उपलब्धियों की बहुत प्रशंसा है।

    उन्होंने प्राचीन संबंधों का जिक्र करते हुए कहा, “आधुनिक राज्यों के रूप में संबंध स्थापित होने से बहुत पहले, हम दो हजार साल से अधिक पुराने संबंधों से जुड़े हुए थे। एस्तेर की पुस्तक में भारत को 'होडू' के नाम से संदर्भित किया गया है। तालमुद में प्राचीन काल में भारत के साथ व्यापार का उल्लेख है।”

    पीएम मोदी ने यहूदी समुदाय की भारत में शांतिपूर्ण उपस्थिति पर गर्व जताया और कहा, “यहूदी व्यापारी भूमध्य सागर से हिंद महासागर तक यात्रा करते थे। भारत में आकर वे हमारे समाज का हिस्सा बन गए। वे उत्पीड़न या भेदभाव के बिना रहते आए, अपना धर्म कायम रखा और समाज में पूरी तरह भाग लिया। यह हमारे लिए गर्व का स्रोत है।”

    women achievers
    women achievers

    बड़ी खबरें