Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कतर गैस प्लांट में विस्फोट, 12 भारतीयों सहित 13 लोगों की मौत; 70 KM तक सुनाई दी धमाके की गूंज

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 07:57 PM (IST)

    कतर के रास लाफन स्थित गैस प्रोसेसिंग प्लांट में हुए धमाके में 12 भारतीय सहित 13 लोगों की मौत हो गई और 66 घायल हुए। घायलों में कुछ भारतीय नागरिक भी शाम ...और पढ़ें

    कतर गैस प्लांट में विस्फोट।

    कतर गैस प्लांट में विस्फोट।

    HighLights

    1. कतर के रास लाफन गैस प्लांट में हुआ धमाका।

    2. हादसे में कुल 13 लोगों की दुखद मौत हुई।

    3. 66 लोग घायल हुए, जिनमें भारतीय नागरिक भी शामिल।

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। कतर के रास लाफान में स्थित सबसे बड़े एलएनजी प्लांट में रविवार को हुए तेज धमाके में 12 भारतीयों सहित 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 66 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में कई लोग लापता भी हो गए थे, जिनका पता लगाया जा रहा है।

    धमाके के बाद एक बार फिर पश्चिम एशिया में युद्ध छिड़ने की आशंकाएं बढ़ गईं, हालांकि, अधिकारियों ने धमाके के पीछे तकनीकी गड़बड़ी को वजह बताया है।

    बता दें कि ईरान युद्ध के दौरान मिसाइलों और ड्रोन हमले में इस प्लांट को भारी नुकसान पहुंचा था। रविवार को भी प्लांट की मरम्मत का काम चल रहा था, जब इसमें अचानक धमाका हुआ।

    बारजान गैस आपूर्ति संयंत्र में हुआ धमाका

    अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते बारजान गैस आपूर्ति संयंत्र में रविवार शाम को धमाका हुआ। धमाके की वजह से खिड़कियों के शीशे टूट गए और इसकी गूंज 70 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। यूएई में हुई घटना पर भारत ने दुख जताया है।

    रायटर्स के अनुसार, कतर के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि आपात प्रतिक्रिया दलों को मौके पर तैनात कर दिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।

    धमाके की वजह से प्लांट को कोई नुकसान नहीं

    कतर की सरकारी कंपनी कतर एनर्जी ने बताया कि धमाके की वजह से प्लांट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यहां से स्थानीय उद्योग और कतर विद्युत उत्पादन सेक्टर को पाइपलाइन के जरिये गैस आपूर्ति की जाती है। इस प्लांट में घरेलू और निर्यात बाजार के लिए ईथेन, कंडेंसेट, तरलीकृत पेट्रोलियम गैस और सल्फर का उत्पादन किया जाता है।

    एएनआई के अनुसार, कतर स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा कि इस कठिन समय में दूतावास और समूचा भारतीय समुदाय कतर के लोगों के साथ खड़ा है। दूतावास ने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इसके साथ ही दूतावास ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। साथ ही अपना मेल आईडी भी साझा किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Qatar Gas Plant Explosion: कतर के गैस प्लांट में जोरदार धमाका, 54 लोग घायल; 18 से ज्यादा लापता