Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'यूरेनियम भंडार देश से बाहर हटे', इजरायल की ईरान को चेतावनी; परमाणु कार्यक्रम खत्म करने की कही बात

    Updated: Mon, 11 May 2026 03:58 AM (IST)

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के साथ संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है और उसके परमाणु कार्यक्रम को निष्क्रिय करने के लिए बहु ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    ईरान के यूरेनियम को हटाए बगैर युद्ध खत्म नहीं होगा- नेतन्याहू (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के साथ संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है और तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह निष्कि्रय करने के लिए अभी काफी काम बाकी है।

    सीबीएस न्यूज को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि स्थायी समाधान तभी संभव है, जब ईरान के उच्च संवर्धित यूरेनियम भंडार को पूरी तरह देश से बाहर हटाया जाए और उसके सभी संवर्धन केंद्र ध्वस्त किए जाएं।

    नेतन्याहू का दावा

    उन्होंने दावा किया कि इजरायली सैन्य कार्रवाई से ईरान के परमाणु नेटवर्क, क्षेत्रीय सहयोगी समूहों और मिसाइल उत्पादन क्षमता को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन खतरा अब भी बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के अनुमान के मुताबिक, ईरान के पास इस समय करीब 400 किलो उच्च संवर्धित यूरेनियम मौजूद है, जिसे पश्चिमी देश और इजरायल गंभीर सुरक्षा खतरे के रूप में देख रहे हैं।

    नेतन्याहू ने कहा कि सबसे बेहतर तरीका यह होगा कि किसी समझौते के तहत इस परमाणु सामग्री को ईरान से बाहर ले जाया जाए। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि कूटनीतिक प्रयास विफल होने की स्थिति में इजरायल कब और क्या सैन्य कदम उठा सकता है।

    नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर अमेरिका और इजरायल के बीच कोई मतभेद नहीं है और उनकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लगातार बातचीत हो रही है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की ईरान को चेतावनीपाकिस्तान की मध्यस्थता में जारी अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के बीच संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है।

    इजरायल की ईरान को चेतावनी

    उन्होंने कहा कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को ईरान बंधक नहीं बना सकता। फाक्स न्यूज संडे को दिए इंटरव्यू में वाल्ट्ज ने आरोप लगाया कि ईरान वैश्विक समुद्री व्यापार और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के लिए खतरा पैदा कर रहा है।

    खबरें और भी

    वाल्ट्ज ने दावा किया कि ईरान समुद्र के भीतर बिछी संचार केबलों और समुद्री ढांचे को निशाना बनाने पर भी चर्चा कर चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान समुद्र में अंधाधुंध बारूदी सुरंगें बिछाने और जहाजों पर हमले करने की कोशिश कर रहा है।

    '1 साल तक सोना न खरीदें, WFH, विदेश यात्राएं टालें, और मेट्रो का इस्तेमाल करें': वैश्विक संकट के बीच PM मोदी के 9 सुझाव