'इजरायल और हिजबुल्लाह में बनी सहमति, ईरान के साथ बातचीत तेजी से जारी', अमेरिकी राष्ट्रपित ट्रंप का दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ बातचीत तेजी से जारी है, जबकि ईरानी मीडिया ने सीजफायर वार्ता रोकने की बात कही है। ...और पढ़ें
-1780344099767_m.webp)
ईरान के साथ युद्धविराम वार्ता तेजी से आगे बढ़ रही है- ट्रंप (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक ओर जहां ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि सीजफायर को लेकर अमेरिका के साथ बातचीत रोक दी गई है। वहीं, इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एलान किया है कि ईरान के साथ बातचीत तेजी से जारी है। वहीं ट्रंप ने यह भी कहा कि उनकी नेतन्याहू और हिजबुल्लाह से बातचीत हुई है और दोनों एक दूसरे पर हमले न करने पर सहमत हो गए हैं।
ईरानी न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका के साथ सीजफायर वार्ता यह कहते हुए रोक दी है कि जब तक लेबनान में इजराइली हमले नहीं रुकते, तब तक मध्यस्थों के जरिए अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं होगी। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने नए हमले करने की भी चेतावनी दी है।
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर चल रही तनातनी के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ बातचीत तेज गति से जारी है'। यह पोस्ट उस पोस्ट के तुरंत बाद किया गया जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने इजरायल और ईरान समर्थित हिजबुल्लाह को तनाव कम करने के लिए राजी कर लिया है।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ""मेरी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बहुत ही सार्थक बातचीत हुई, और बेरूत में कोई भी सैनिक नहीं भेजा जाएगा, जो सैनिक रास्ते में थे, उन्हें भी वापस बुला लिया गया है। इसी तरह, उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों के माध्यम से, मेरी हिजबुल्लाह के साथ भी बहुत अच्छी बातचीत हुई, और वे इस बात पर सहमत हुए कि गोलीबारी पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। यानी इजरायल उन पर हमला नहीं करेगा, और वे इजराइल पर हमला नहीं करेंगे।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।