US आर्मी ने IRIS Dena पर हमले से पहले वॉरशिप छोड़ने की दी थी चेतावनी, नाविक ने अंत समय में पिता को किया था फोन
अमेरिकी नौसेना ने 4 मार्च को श्रीलंका के पास हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत IRIS Dena को डुबो दिया। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना ने चालक दल को ...और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी नौसेना ने 4 मार्च को श्रीलंका के तट के पास हिंद महासागर में ईरानी वॉरशिप IRIS Dena पर हमला किया था। US सबमरीन ने ईरानी वॉरशिप को डुबो दिया था।
फारसी भाषा के सैटेलाइट टीवी चैनल और न्यूज नेटवर्क ईरान इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, IRIS डेना के एक नाविक ने बताया कि अमेरिकी सेना ने क्रू को दो बार वॉरशिप छोड़ने की चेतावनी दी।
-1773032277963.jpg)
अमेरिका ने दी थी चेतावनी
रिपोर्ट में नाविक के परिवार के एक करीबी सोर्स के हवाले से बताया गया है कि अमेरिका की दो चेतावनियों के बावजूद, IRIS Dena के कमांडर ने क्रू को जहाज छोड़ने की इजाजत नहीं दी।
रिपोर्ट में बताए सोर्स के मुताबिक, नाविक के पिता ने कहा कि कुछ क्रू मेंबर्स ने कमांडर से बहस की थी। नाविक के पिता ने यह भी बताया कि हमले में बचने वाले 32 नाविक असल में वे थे, जो चेतावनी के बाद लाइफबोट पर भागने में कामयाब रहे थे।
-1773032224141.jpg)
32 क्रू मेंबर्स की बची जान
ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए वॉरशिप पर हुए हमले की जानकारी दी। विदेश मंत्री ने बताया, 'फ्रिगेट पर 130 नाविक थे। ईरानी युद्धपोत से डिस्ट्रेस सिग्नल मिलने के बाद जब तक श्रीलंकाई नेवी मौके पर पहुंची, तब तक उसने देखा कि फ्रिगेट डूब चुका था।'
विदेश मंत्री ने आगे बताया, '32 क्रू मेंबर समुद्र में लाइफबोट पर तैर रहे थे। लंकाई नेवी ने 32 नाविकों को बचाया और उन्हें किनारे पर ले आई। ईरानी नेवी का एक और जहाज IRIS बुशहर, जिस पर 208 क्रू मेंबर सवार थे, उन्होंने आइलैंड देश में शरण ले ली।
-1773032242142.jpg)
US दूतावास ने श्रीलंका से कही ये बात
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, US स्टेट डिपार्टमेंट के एक इंटरनल केबल ने बताया, कोलंबो में अमेरिकी दूतावास चार्ज डी'अफेयर्स, जेन हॉवेल ने श्रीलंका से अनुरोध किया है कि वे IRIS डेना के 32 बचे हुए लोगों के साथ-साथ IRIS बुशहर के 208 क्रू मेंबर को वापस न भेजें, जो अभी श्रीलंका की कस्टडी में हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।