कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? ट्रंप ने नेतन्याहू के साथ मिलकर बनाया ये प्लान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने का फैसला इजरायली पीएम नेतन्याहू के साथ मिलकर लिया जाएगा। ...और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के साथ कब खत्म होगी जंग? पिछले 10 दिनों से मिडिल ईस्ट में विध्वंस मचा हुआ है। इलाके में संकट तब और पैदा हो गया जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमले किए, जिसमें सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई।
रविवार को द टाइम्स ऑफ इजरायल से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि तेहरान के साथ जंग खत्म करने का फैसला नेतन्याहू के साथ सलाह-मशविरा करके आपसी सहमति से लिया जाएगा।
'...तो इजरायल को खत्म कर देता ईरान'
छोटे से टेलीफोनिक इंटरव्यू में ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अगर वह और नेतन्याहू दखल नहीं देते तो ईरान ने इजरायल को खत्म कर दिया होता। उन्होंने कहा, “ईरान इजरायल और उसके आस-पास की हर चीज को खत्म करने वाला था… हमने साथ मिलकर काम किया है। हमने एक ऐसे देश को खत्म कर दिया है जो इजरायल को खत्म करना चाहता था।”
ईरान से जंग खत्म करने पर ट्रंप लेंगे आखिरी फैसला?
ईरान से जंग खत्म करने को लेकर ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि यह आपसी है… थोड़ा सा। हम बात कर रहे हैं। मैं सही समय पर फैसला लूंगा, लेकिन हर चीज का ध्यान रखा जाएगा।” उनका यह इशारा बताता है कि नेतन्याहू का इनपुट तो होगा, लेकिन आखिरी फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति लेंगे।
जब पूछा गया कि क्या हमले रोकने का फैसला करने के बाद भी इजरायल ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रख सकता है तो ट्रंप ने इस संभावना पर बात करने से परहेज किया और कहा, “मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत होगी।”
ट्रंप ने यह भी नहीं बताया कि युद्ध कब तक चलेगा। हालांकि, व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि यह लड़ाई चार से छह हफ्ते तक चलेगी।
यह भी पढ़ें: US आर्मी ने IRIS Dena पर हमले से पहले वॉरशिप छोड़ने की दी थी चेतावनी, नाविक ने अंत समय में पिता को किया था फोन
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।