Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडोनेशिया में कुदरत का करिश्मा, समुद्र में डूबने के बाद भी 21 लोग मिले जिंदा।

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 01:55 AM (IST)

    इंडोनेशिया के समुद्री क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया, जहां डूब चुकी नाव के 21 यात्रियों को बचाव दल ने सुरक्षित खोज निकाला। ये सभी लोग एक राफ्ट पर सम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    इंडोनेशिया में समुद्र में डूबने के बाद 21 लोग जिंदा मिले

    एपी, पालू। इंडोनेशिया के समुद्री क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया, जहां डूब चुकी नाव के 21 यात्रियों को बचाव दल ने सुरक्षित खोज निकाला। ये सभी लोग एक राफ्ट पर समुद्र में बहते हुए मिले।

    अधिकारियों के अनुसार हादसा सोमवार को उस समय हुआ जब नाव उफनते समुद्र में डूब गई। यह नाव तालियाबू द्वीप के उत्तरी जलक्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई।

    बचाव दल ने 21 लोगों को घटना स्थल से लगभग 46 किलोमीटर दूर एक राफ्ट पर पाया। ये सभी मुख्य रूप से मछुआरे थे, जिन्होंने खुद को बचाने के लिए बेड़े से बांध लिया था।

    शुरुआत में 27 लोगों के लापता होने की खबर थी, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि जहाज के मैनिफेस्ट में दर्ज छह लोगों ने यात्रा रद कर दी थी। इस तरह सभी सवार सुरक्षित पाए गए।