नारी शक्ति की हो रही जय-जय .. नेपाल में शुभता का संदेश लेकर आई शुक्रवार की शाम
नेपाल की सेवानिवृत्त प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की को शुक्रवार की देर शाम देश का अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया जाना शुभता का संदेश लेकर आई। लोग इसे मातृ शक्ति से आने वाली शुभता का प्रतीक मान रहे। एक न्यायाधीश के रूप कार्की के सख्त फैसलों से परिचित नेपाल के लोगों का मानना है कि अब नेपाल से भ्रष्टाचार खत्म होगा।

संजय कुमार उपाध्याय, जागरण, वीरगंज (नेपाल)। नेपाल की सेवानिवृत्त प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की को शुक्रवार की देर शाम देश का अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया जाना शुभता का संदेश लेकर आई। लोग इसे मातृ शक्ति से आने वाली शुभता का प्रतीक मान रहे।
एक न्यायाधीश के रूप कार्की के सख्त फैसलों से परिचित नेपाल के लोगों का मानना है कि अब नेपाल से भ्रष्टाचार खत्म होगा। लोग कहते हैं- मातृ शक्ति के नेतृत्व में जब सरकार आगे बढ़ेगी तो भ्रष्टाचार का पहाड़ दरकेगा और देश का हर मन मातृ छाया में पुष्पित-पल्वित होगा।
नेपाल की पयर्टन नगरी हेथौड़ा निवासी मीना उपाध्याय कहती हैं- नेपाल के इतिहास में पहली बार एक मजबूत महिला को देश की कमान मिली है। बस इतना समझ लीजिए महादेव की नगरी काशी से शिक्षा ग्रहण करने वाली कार्की वहां बहने वाली पतित पावनी गंगा के जल की तरह देश से भ्रष्टाचार का सफाया करेंगी, ऐसा विश्वास है।
युवा पीढ़ी की राम्या व प्रीति का कहना है कि जब भी किसी मां के हाथ में नेतृत्व होता है तो वह पहाड़ की तरह अपने देश, समाज की सुरक्षा के लिए खड़ी हो जाती है।
उम्मीद है कि अब देश में सर्वजन हिताय की व्यवस्था प्रभावी होगी। विराटनगर की सामाजिक कार्यकर्ता रीता साह कहती हैं, यह देश में संविधान की मर्यादाओं की रक्षा करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। भ्रष्टाचार का अंत होगा और निष्पक्ष चुनाव होंगे। नेपाल के इस फैसले से भारत के सीमाई इलाके में हर्ष का माहौल है। भारतीय महिलाओं ने कहा कि अब तबाही के दाग भी मिट जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।