'शेख हसीना ढाका लौटीं तो सीधे जाएंगी जेल', बांग्लादेशी मंत्री शमा ओबेद इस्लाम ने दी चेतावनी
बांग्लादेश की राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने चेतावनी दी है कि यदि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना देश लौटती हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। ...और पढ़ें

शेख हसीना और मंत्री शमा ओबैद इस्लाम। (फाइल फोटो)
HighLights
हसीना के लौटने पर बांग्लादेशी मंत्री ने जेल भेजने की चेतावनी दी।
विदेश मामलों की राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम का बयान।
अपदस्थ प्रधानमंत्री हसीना दिसंबर तक ढाका लौटने की तैयारी में।
पीटीआई, ढाका। बांग्लादेश के एक राज्य मंत्री ने सोमवार को कहा कि यदि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना बांग्लादेश लौटती हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
यह बात ऐसे समय में कही गई है, जब ऐसी खबरें आ रही हैं कि अवामी लीग की नेता दिसंबर तक ढाका लौटने की तैयारी कर रही हैं।
हसीना को 5 अगस्त 2024 को छात्रों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बाद सत्ता से हटना पड़ा था। ढाका छोड़ने के बाद से वह भारत में रह रही हैं।
सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस के अनुसार, विदेश मामलों की राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने कहा कि यदि वह आत्मसमर्पण करती हैं तो मौजूदा कानून के अनुसार कदम उठाए जाएंगे। उन्हें जेल जाना होगा।
कानून अपना काम करेगा। विगत सप्ताह हसीना के करीबी सूत्रों ने बताया था कि वह दिसंबर तक ढाका लौटने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से उनका अपना फैसला है।
यह भी पढ़ें- शेख हसीना दिसंबर में बांग्लादेश लौटकर करेंगी सरेंडर, बोलीं- मौत आए तो अपनी मिट्टी पर आए
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में ढाका के पास शेख हसीना का विरोध कर रहे छात्रों की रैली में बम धमाका, 3 लोग घायल