BLA ने पांच स्थानों पर पाकिस्तानी सेना पर बोला हमला, चार PAK सैनिकों की मौत
BLA Attacks on Pakistan Army बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने सबसे पहले सुबह करीब आठ बजे जमुरान के दाश्तोक बांबलो क्षेत्र में हमला बोला। जमुरान के जमुरी सेक्टर में एक अन्य घटना में लड़ाकों ने बेस के पास पानी इकट्ठा कर रहे पाकिस्तानी सेना के जवानों पर आइईडी विस्फोट कर हमला बोला।

एएनआइ,बलूचिस्तान। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के लड़ाकों ने जमुरान और पंजगुर में पाकिस्तानी सेना पर पांच अलग-अलग हमले किए। इसमें चार सैनिक मारे गए। सेना की ओर से लगाए गए निगरानी कैमरों को भी नष्ट कर दिया। इस दौरान एक बीएलए लड़ाका मारा गया।
बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने सबसे पहले सुबह करीब आठ बजे जमुरान के दाश्तोक बांबलो क्षेत्र में हमला बोला। जमुरान के जमुरी सेक्टर में एक अन्य घटना में लड़ाकों ने बेस के पास पानी इकट्ठा कर रहे पाकिस्तानी सेना के जवानों पर आइईडी विस्फोट कर हमला बोला।
एक अन्य ऑपरेशन में सोमवार को बीएलए ने क्वेटा के पूर्वी बायपास के पास बकरा मंडी के निकट पुलिस वाहन को निशाना बनाया। ग्रेनेड हमले में एसएचओ नूरुल्ला और कई अन्य अधिकारी घायल हो गए। इसके अतिरिक्त, 13 जून को जमुरान के सह डेम क्षेत्र में सेना द्वारा लगाए गए निगरानी कैमरों को नष्ट कर दिया।
सेना ने लड़ाकों की निगरानी के लिए एक क्वाडकाप्टर का उपयोग किया था। उसे भी नष्ट कर दिया गया। वहीं, लड़ाकों ने शुक्रवार रात को पंजगुर के चित्कन क्षेत्र में कलाम चौक पर पाकिस्तानी सेना के चेकपाइंट पर हैंड ग्रेनेड से हमला बोला। इससे पहले, दो अलग-अलग हमलों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के पांच कर्मियों की मौत हो गई थी।
विस्फोट के बाद रेलवे संपर्क प्रभावित
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को हुए बम विस्फोट में एक रेलवे कर्मचारी घायल हो गया। इसके साथ ही सबसे महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों में से एक पर यातायात बाधित हो गया। विस्फोट माच और आब-ए-गम क्षेत्र को जोड़ने वाली रेलवे पटरी को निशाना बनाकर किया गया था। पाकिस्तान रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि विस्फोट राष्ट्रीय परिवहन बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया आतंकी कृत्य प्रतीत होता है। यह रेलवे लाइन महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दक्षिणी और मध्य पाकिस्तान को जोड़ती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।