Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोलंबिया की कोयला खदान में बड़ा धमाका, चार मजदूरों की मौत

    Updated: Mon, 11 May 2026 07:32 AM (IST)

    कोलंबिया के कुंडिनामारका क्षेत्र में एक कोयला खदान में हुए धमाके में चार मजदूरों की मौत हो गई। यह एक हफ्ते में दूसरी ऐसी घटना है, जिसमें सुरक्षा मानको ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    प्रतीकात्मक फोटो।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण अमेरिका के मध्य कोलंबिया में एक कोयला खदान में हुए धमाके में चार मजदूरों की मौत हो गई। यह वही इलाका है जहां एक हफ्ते पहले भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई थी। कुंडिनामारका क्षेत्र के गवर्नर जॉर्ज एमिलियो रे ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में बताया कि, कुकुनुबा इलाके में लास क्विंटास खदान में फंसे चार खनिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

    घटना के दौरान 500 मीटर जमीन के अंदर थे मजदूर

    कुंडिनामारका रिस्क मैनेजमेंट ऑफिस ने घटना को लेकर कहा कि, "वह आपात स्थिति से निपट रहे है।" इसके साथ ही स्थानीय मीडिया ने बताया कि, घटना के दौरान मजदूर जमीन के नीचे लगभग 500 मीटर (1,650 फीट) की गहराई में थे। हालांकि, धमाके की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई, लेकिन कोलंबिया के इस इलाके में खदान दुर्घटनाएं आम हैं।

    वहां के लोगों की माने तो, ये दुर्घटनाएं उन अवैध या छोटे पैमाने पर चलने वाली खदानों में खराब वेंटिलेशन के कारण होती हैं, जो बिना परमिट के चलती हैं और सुरक्षा मानकों को पूरा करने में नाकाम रहती हैं। इसके पहले 4 मई को, कुंडिनामारका के ही सुताताउसा नगर पालिका में एक और भूमिगत कोयला खदान में धमाका हुआ था। उस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी और छह लोगों को बचा लिया गया था।

    यह भी पढ़ें- US: भारतीय मूल के अनिल कोचर ने नॉर्थ कैरोलिना कॉलेज के छात्रों का स्टूडेंट लोन चुकाया, क्या है वजह?

    खबरें और भी