ब्राजील में टेकऑफ के बाद फटा फ्लाइट का इंजन, 272 यात्री थे सवार
ब्राजील के साओ पाउलो में डेल्टा एयरलाइंस की एक उड़ान का इंजन टेकऑफ के तुरंत बाद फट गया। अटलांटा जा रही फ्लाइट DL104 में 272 यात्री और 14 क्रू मेंबर सव ...और पढ़ें

इस विमान में 272 यात्री और 14 क्रू मेंबर सवार थे

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्राजील में एक डेल्टा फ्लाइट का इंजन टेकऑफ के तुरंत बाद ही फट गया। इस विमान में 272 यात्री और 14 क्रू मेंबर सवार थे। इसके बाद विमान को तुरंत वापस घुमाया गया और फिर उसकी इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी।
गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और यात्रियों को सकुशल विमान से उतार कर टर्मिनल में पहुंचा दिया गया। एयरलाइन ने इस घटना के लिए तकनीकी खराबी को जिम्मेदार बताया है।
अटलांटा जा रहा था प्लेन
मामला रविवार की देर रात का है। ब्राजील के साओ पाउलो के गुआरुलहोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट DL104 ने उड़ान भरी। इस विमान को अटलांटा जाना था। लेकिन टेकऑफ के तुरंत बाद ही विमान का बायां इंजन फट गया।
🚨 DRAMATIC FOOTAGE: A passenger aboard Delta flight DL104 captured video of the aircraft’s left engine failing and catching fire shortly after takeoff from São Paulo Airport. The flight, which was en route to Atlanta, was forced to turn back and landed safely at GRU.
— Breaking911 (@Breaking911) March 30, 2026
🎥:… pic.twitter.com/9r09VKxIhg
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो किसी यात्री द्वारा बनाना गया है, जो जाहिर तौर पर फ्लाइट के टेकऑफ को रिकॉर्ड कर रहा था। लेकिन जैसे ही फ्लाइट के पहिए रनवे से ऊपर उठे, उसके पंख के नीचे से चिंगारियां उठने लगीं।
यह देखकर यात्री घबरा गए। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, 'यरबस A330-300 सुरक्षित रूप से उतर गया और ARFF (विमान बचाव और अग्निशमन दल) ने उसे संभाला, जिसके बाद यात्रियों को बसों से टर्मिनल तक पहुंचाया गया।' इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।