यूरोप में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हीटवेव से फ्रांस में तीन की मौत
यूरोप में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, फ्रांस में हीटवेव से तीन बुजुर्गों की मौत हो गई और हजारों स्कूल बंद कर दिए गए। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, पेरिस। यूरोप में हीववेव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। फ्रांस में भीषण गर्मी के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और हजारों स्कूल बंद कर दिए गए या उनके टाइम-टेबल में बदलाव किया गया। ब्रिटेन के मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते तापमान जून के सारे रिकार्ड तोड़ सकता है।
फ्रांस के बोर्डो में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान जताया गया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 49 क्षेत्रीय प्रशासनिक इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है।
फ्रांस में हीटवेव से तीन बुजुर्गों की मौत हुई
फ्रांस की स्वास्थ्य मंत्री स्टेफनी रिस्ट ने कहा, 'हम कम से कम कुछ दिनों तक बहुत ज्यादा गर्मी का सामना करने वाले हैं। हमें नहीं पता कि तापमान कब कम होना शुरू होगा।'
स्थानीय अधिकारी ने बताया कि बोर्डो इलाके में सप्ताहांत के दौरान 80 से 95 साल की उम्र के तीन बुजुर्गों की मौत हो गई। उनकी मौत हीटवेव के कारण हुई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से हुई।
फ्रांस और स्पेन में 40 डिग्री से अधिक तापमान
स्पेन की मौसम एजेंसी ने आम तौर पर ठंडे रहने वाले उत्तरी इलाके, बास्क क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। सैन सेबेस्टियन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जो 22 जून के लिए शहर के ऐतिहासिक औसत तापमान से दोगुने से भी अधिक है।
क्लाइमेट मॉनिटर के अनुसार, सोमवार को यूरोप में अधिकतम तापमान 1961-1990 के औसत से 4.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा देखा गया। इसकी तुलना में, एशिया और उत्तरी अमेरिका में तापमान ऐतिहासिक औसत से क्रमशः 2 डिग्री सेल्सयस और 1.3 डिग्री सेल्सयस ज्यादा था।
खबरें और भी
(न्यूज एजेंसी रायटर्स के इनपुट के साथ)