Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिनलैंड में कैडेट पायलटों की शर्मनाक हरकत: आसमान में बनाया अश्लील पैटर्न, कार्रवाई के आदेश

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 07:50 PM (IST)

    फिनलैंड में एयर फोर्स के कैडेट पायलटों ने प्रशिक्षण उड़ान के दौरान फ्लाइट ट्रैकिंग मैप पर एक आपत्तिजनक आकृति बनाई। इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत के बाद अधि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फिनलैंड में एयर फोर्स के कैडेट पायलटों की एक गैर-जिम्मेदाराना हरकत सामने आई है, जहां उन्होंने प्रशिक्षण उड़ान के दौरान फ्लाइट ट्रैकिंग मैप पर आपत्तिजनक (अश्लील) आकृति बना दी। यह मामला सामने आते ही अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाया है और संबंधित कैडेट्स के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    रिपोर्ट के अनुसार, फिनलैंड के कुछ कैडेट पायलट ट्रेनिंग मिशन पर थे। इस दौरान उन्होंने विमान की उड़ान को इस तरह मोड़ा कि फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा में एक आपत्तिजनक आकृति दिखाई देने लगी। यह पैटर्न बाद में ऑनलाइन ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म पर नजर आया और तेजी से वायरल हो गया।

    Trumps Israeli parliament - 2026-04-21T195205.888

    सोशल मीडिया पर मचा बवाल

    जैसे ही यह घटना वायरल हुई, सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने इसे अव्यवसायिक और अनुचित व्यवहार करार दिया, खासकर इसलिए क्योंकि इसमें सैन्य प्रशिक्षण संसाधनों का इस्तेमाल किया गया था।

    अधिकारियों की सख्त कार्रवाई

    फिनलैंड की एयर फोर्स ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि ऐसा व्यवहार सेना के मानकों के खिलाफ है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    अधिकारियों ने संबंधित कैडेट पायलटों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ डिसिप्लिनरी एक्शन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना ने न सिर्फ सैन्य अनुशासन बल्कि प्रशिक्षण के दौरान पायलटों के पेशेवर आचरण पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।