जेल से रिहा हुए थाईलैंड के पूर्व पीएम थाकसिन शिनावात्रा, आठ महीने रहे बंद
थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा को आठ महीने जेल में बिताने के बाद पैरोल पर रिहा कर दिया गया है। उनकी रिहाई पर बैंकाक की क्लोन्ग प्रेम क ...और पढ़ें

जेल से रिहा हुआ थाईलैंड के पूर्व पीएम।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। थाईलैंड के प्रभावशाली पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा को सोमवार को जेल से रिहा कर दिया गया। उन्हें पैरोल पर अपनी एक साल की सजा के शेष चार महीने पूरे करने की अनुमति दी गई है।
अदालत के उस फैसले के बाद थाकसिन को आठ महीने जेल में बिताने पड़े, जिसमें कहा गया था कि जेल से बचने के लिए उन्होंने गलत तरीके से अस्पताल में रहने का बहाना बनाया था।
चुनाव के बाद हुआ प्रभाव कम
76 वर्षीय अरबपति ने थाई राजनीति को नया रूप दिया और उस पर अपना दबदबा बनाए रखा, लेकिन हाल ही में जेल जाने और उनकी कभी शक्तिशाली रही फेउ थाई पार्टी के इस साल की शुरुआत में हुए अब तक के सबसे खराब चुनावी प्रदर्शन के बाद उनका प्रभाव कम हो गया है।
सुबह निकले जेल से बाहर
थाकसिन स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7:40 बजे जेल से बाहर निकले और तुरंत ही परिवार के सदस्यों से घिर गए। बैंकाक की क्लोन्ग प्रेम केंद्रीय जेल के बाहर सोमवार तड़के से ही सैकड़ों समर्थक जमा थे, जिन्होंने रिहाई पर उनका अभिवादन करते हुए ''हम थाकसिन से प्यार करते हैं'' के नारे लगाए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।