Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    France Shooting: फ्रांस में भड़का विरोध प्रदर्शन पांचवीं रात भी जारी, सैकड़ों और लोगों को किया गिरफ्तार

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sun, 02 Jul 2023 02:43 PM (IST)

    France shooting फ्रांस में 17 साल के किशोर (Nahel Murder) की हत्या के विरोध में फ्रांस में भड़का विरोध प्रदर्शन पांचवीं रात भी जारी रहा है। फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन (Gerald Darmanin) ने अपने ट्विटर (Twitter France) हैंडल पर कहा कि शनिवार रात भर में 427 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को फ्रांस (France Protest) में 1300 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया था।

    Hero Image
    France Shooting: फ्रांस में भड़का विरोध प्रदर्शन पांचवीं रात भी जारी, सैकड़ों और लोगों को किया गिरफ्तार

    पेरिस, एजेंसी। फ्रांस में 17 साल के किशोर की हत्या के विरोध में फ्रांस में भड़का विरोध प्रदर्शन पांचवीं रात भी जारी रहा। अधिकारियों ने शनिवार रात भर में देशभर में सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया। फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि शनिवार रात भर में 427 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को फ्रांस में 1300 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    45,000 पुलिस अधिकारियों को किया गया तैनात

    न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार शाम को देशभर में 45,000 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्थानीय मीडिया ने मार्सिले में दंगे, लूटपाट और झड़प की सूचना दी। गेराल्ड डर्मैनिन ने कहा कि देश भर में तैनात अधिकारियों की संख्या में वृद्धि नहीं की गई है और ल्योन, ग्रेनोबल और मार्सिले में प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए अधिक अधिकारियों को भेजा गया है।

    नाहेल की मौत के बाद मां का बयान

    17 वर्षीय नाहेल की हत्या के बाद उसकी मां ने मौनिया ने केवल एक ही पुलिसकर्मी को मौत के लिए जिम्मेदार माना है, जिसने उसके बेटे पर गोली चलाई थी। हत्या के कारण बड़े पैमाने पर अशांति फैली और इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या हत्या के पीछे नस्लवाद मुख्य कारण था? फ्रांस में तीव्र विरोध प्रदर्शन के कारण फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने जर्मनी की अपनी राजकीय यात्रा स्थगित करने का फैसला किया।

    इमारतों में आग लगने की 234 घटनाएं

    फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि हिंसा की चौथी रात के बाद 1,311 लोगों को हिरासत में लिया गया था। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें कहा गया है कि सार्वजनिक सड़कों पर 2,560 आग लगने की घटनाएं हुई, 1,350 कारें जलाई गई और इमारतों में आग लगने की 234 घटनाएं हुई। मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार रात के दौरान 79 पुलिस घायल हुए।