Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    France: राष्ट्रपति मैक्रों ने मिशेल बार्नियर को ही क्यों बनाया फ्रांस का नया प्रधानमंत्री? ये है फैसले के पीछे की बड़ी वजह

    By Agency Edited By: Sachin Pandey
    Updated: Thu, 05 Sep 2024 11:29 PM (IST)

    France PM Michel Barnier फ्रांस में 50 से ज्यादा दिनों से चल रही कार्यवाहक सरकार के बाद आखिरकार इमैनुएल मैक्रों ने नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति कर दी। राष्ट्रपति मैक्रों ने गुरुवार को यूरोपीय संघ के पूर्व ब्रेक्जिट वार्ताकार मिशेल बार्नियर को देश का नया प्रधानमंत्री बनाने की घोषणा की। बार्नियर के चयन के पीछे मैक्रों का अहम दांव बताया जा रहा है। जानिए क्या है फैसले के पीछे की वजह।

    Hero Image
    राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने किया मिशेल बार्नियर के नाम का एलान। (Image- Reuters)

    एएफपी, पेरिस। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को यूरोपीय संघ के पूर्व ब्रेक्जिट वार्ताकार मिशेल बार्नियर को फ्रांस का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। मैक्रों ने 50 से ज्यादा दिनों से चल रही कार्यवाहक सरकार के बाद नए प्रधानमंत्री के नाम का एलान किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मैक्रों और उनके सहयोगियों ने कई हफ्ते तक किए गए गहन प्रयासों के बाद 73 वर्षीय बार्नियर की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एक ऐसे उम्मीदवार की तलाश में थे, जो मैक्रों के विरोधियों द्वारा नई सरकार को गिराने की कोशिशों को नाकाम कर सके।

    कई नामों पर किया गया था विचार

    मैक्रान के कार्यालय से बार्नियर की नियुक्ति की घोषणा करते हुए एक बयान में कहा गया कि उन्हें देश और फ्रांसीसी लोगों की सेवा के लिए एक एकीकृत सरकार बनाने का काम सौंपा गया है। मैक्रों ने पिछले कुछ हफ्तों में कई संभावित प्रधानमंत्री उम्मीदवारों पर विचार किया था, लेकिन किसी ने भी स्थिर सरकार का समर्थन हासिल नहीं किया।

    सुधारों को मंजूरी दिलाना हो सकता है मुश्किल

    अब बार्नियर के नेतृत्व वाली सरकार को संसद से सुधारों को मंजूरी दिलाना मुश्किल हो सकता है। बार्नियर यूरोपीय संघ समर्थक और एक मध्यमार्गी राजनेता हैं। बार्नियर ने गेब्रियल अटल की जगह ली है, जिन्होंने 16 जुलाई को चुनावों के बाद इस्तीफा दे दिया था।