Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अब धमकी या ताकत का इस्तेमाल नहीं होगा...', जी20 के मंच से दुनिया को मिला दो टूक संदेश

    Updated: Sun, 23 Nov 2025 08:15 AM (IST)

    G20 Summit 2025: दक्षिण अफ्रीका में 20वें जी20 शिखर सम्मेलन में सभी देशों ने एक संयुक्त घोषणापत्र जारी किया, जिसमें किसी भी देश को बल प्रयोग से धमकी न देने, आतंकवाद की निंदा करने और जलवायु परिवर्तन व भेदभाव से निपटने का आह्वान किया गया। अमेरिका ने जलवायु परिवर्तन सहित कुछ बिंदुओं पर आपत्ति जताई, लेकिन घोषणापत्र पारित हो गया।

    Hero Image

    दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन। फोटो - पीटीआई

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में 20वें जी20 शिखर सम्मलेन का आयोजन हुआ है। जोहान्सबर्ग में दुनिया भर के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा है। वहीं, जी20 के मंच से सभी देशों ने मिलकर जॉइंट डिक्लेरेशन जारी किया है, जिसमें किसी भी देश को ताकत का गलत इस्तेमाल करके धमकी न देने की बात कही गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी20 देशों के फाइनल डिक्लेरेशन में आतंकवाद की आलोचना से लेकर जलवायु परिवर्तन समेत नस्ल, भाषा और धर्म के आधार पर भेदभाव न करने की अपील की गई है। हालांकि, अमेरिका ने इसपर आपत्ति जताई है। मगर, इसके बावजूद सभी देशों ने मिलकर इस डिक्लेरेशन को हरी झंडी दिखा दी है।

    जी20 देशों का संदेश

    दरअसल संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के अनुसार, किसी भी देश को दूसरे देश की संप्रभुता और अखंडता पर चोट करने या उसकी राजनीतिक आजादी पर कब्जा करने की धमकी नहीं देना चाहिए। जी20 देशों ने भी इसी पर जोर दिया है, जिसे रूस, इजरयाल और म्यांमार के लिए छिपा हुआ संदेश माना जा रहा है।

    G20 2025 (1)

    अमेरिका ने जताई आपत्ति

    अमेरिका अगले साल जी20 शिखर सम्मलेन को होस्ट करने वाला है। ऐसे में अमेरिका की मौजूदगी के बिना जी20 डिक्लेरेशन पास होने पर वाशिंगटन ने नाराजगी जाहिर की है। अमेरिका का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका सुचारू रूप से जी20 की अध्यक्षता हस्तांतरित नहीं करना चाहता है। खासकर डिक्लेरेशन में जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर अमेरिका ने ऐतराज दर्ज किया है।

    व्हाइट की हाउस की प्रवक्ता अन्ना केली के अनुसार,

    दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने अमेरिका की आपत्तियों के बावजूद जलवायु संकट समेत अन्य वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया।

    G20 2025

    ट्रंप ने नहीं लिया हिस्सा

    बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस सम्मलेन में हिस्सा नहीं लिया था। इसपर जी20 देशों का कहना है, "जी20 किसी एक देश पर निर्भर नहीं है। किसी ऐसे देश की गैरमौजूदगी के आधार पर जी20 को रोका नहीं जा सकता है, जिसे पहले से निमंत्रण दिया गया था। यह सम्मेलन सभी 21 सदस्यों के बारे में है।"

    यह भी पढ़ें- G-20 में यूक्रेन युद्ध की समाप्ति पर हुई चर्चा, अमेरिका की शांति योजना पर हुई बात