Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांग्लादेश: राम मूर्ति का निर्माण शुरू करने वाले हरिदास गिरफ्तार, भारत ने कहा- चरमपंथियों पर लगाएं लगाम

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 04:07 PM (IST)

    बांग्लादेश में पुलिस ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में हरिदास तरोनी को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने 81 फुट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा का निर्माण शुरू किया थ ...और पढ़ें

    बांग्लादेश में हिंदू युवक गिरफ्तार।    (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)

    बांग्लादेश में हिंदू युवक गिरफ्तार। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)

    HighLights

    1. हरिदास तरोनी को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

    2. उन्होंने 81 फुट ऊंची भगवान राम की मूर्ति का निर्माण शुरू किया था।

    3. भारत ने बांग्लादेश से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

    डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश में पुलिस ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में हरिदास तरोनी नाम के एक हिंदू युवक के गिरफ्तार किया है। बांग्लादेश हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद के महासचिव मणींद्र कुमार नाथ ने इस हिंदू युवक की गिरफ्तारी की खबर की पु्ष्टि की।

    नाथ ने एएनआई को बताया, "मैंने अभी गैबांधा के पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की। पुलिस अधीक्षक ने मुझे बताया कि हरिदास को गिरफ्तार कर लिया गया है। मैंने उनसे पूछा था कि आरोप क्या है, तो फिर एसपी में कहा कि उसे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे बांग्लादेश पुलिस के आपराधिक जांच विभाग ने ढाका के उत्तरोरा इलाके से गिरफ्तार किया था।"

    उन्होने कहा कि मैं इस गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं। मेरा मानना है कि युवाओं को गिरफ्तार करने के बजाय, उन्हें चरमपंथियों को गिरफ्तार करना चाहिए था।

    भगवान राम की 81 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण

    हरिदास में उत्तरी बांग्लादेश के गैबंधा जिले में 81 फुट ऊंची भगवान राम की मूर्ति का निर्माण शुरू किया था। यह घटना क्रम पिछले महीने उत्तरी महीने उत्तरी बांग्लादेश के गैबंधा जिले में एक इस्लामी प्रदर्शन के दौरान भगवान राम की एक छवि के कथित अपमान पर हिंदू अल्पसंख्यक द्वारा व्यापक प्रदर्शनों को बाद हुआ है।

    भारत ने बांग्लादेश सरकार के कट्टरपंथियों पर कार्रवाई का आग्रह किया

    23 जून को, भारत ने बांग्लादेश से कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई शुरू करने और अस्पसंख्यक समुदायों की पूर्ण सुरक्षा की गारंटी देने का आग्रह किया।

    बाद में दिल्ली में एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान संवेदनशील भू-राजनीतिक घटनाक्रम को संबोधित करते हुए, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने धार्मिक संस्थानों और प्रतीकों को बढ़ते टार्गेट पर नई दिल्ली में गहरी चिंता व्यक्त की।

    अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा की गारंटी दे बांग्लादेश- भारत

    जयसवाल ने कहा कि हमने हिंदू देवताओं और उनकी छवियों से जुड़े अपमान के कृत्यों के संबंध में बांग्लादेश से रिपोर्ट देखी है, जिसके कारण विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। हम उम्मीद करते हैं कि बांग्लादेशी सरकार वहां चरमपंथियों पर अंकुश लगाएगी और अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा की गारंटी देगी।

    खबरें और भी

    (समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ी सख्ती, कंटीली बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ को सौंपी गई 185 एकड़ जमीन