Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काठमांडू के पूर्व सीडीओ छवि रिजाल गिरफ्तार, जेन-जी आंदोलन दमन का आरोप

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 05:22 PM (IST)

    काठमांडू के पूर्व मुख्य जिला अधिकारी छवि रिजाल को 'जेन-जी' आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हिंसक दमन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    काठमांडू के पूर्व मुख्य जिला अधिकारी (सीडीओ) छवि रिजाल गिरफ्तार

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल पुलिस ने मंगलवार को काठमांडू के पूर्व मुख्य जिला अधिकारी (सीडीओ) छवि रिजाल को उनके निवास सुविधानगर से गिरफ्तार कर लिया है। उन पर पिछले साल सितंबर में हुए 'जेन-जी' आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसक दमन और कार्रवाई का आरोप है।

    यह गिरफ्तारी पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और तत्कालीन गृह मंत्री रमेश लेखक की हिरासत के कुछ ही दिनों बाद हुई है। एक जांच आयोग ने इस आंदोलन के दौरान हुई 76 मौतों के लिए ओली, लेखक और रिजाल सहित कई उच्च अधिकारियों को दोषी ठहराते हुए उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की सिफारिश की थी।

    आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, युवाओं के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन को कुचलने के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया गया था। नेपाल की नव-निर्वाचित बालेंद्र शाह सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में जांच आयोग की रिपोर्ट लागू करने का निर्णय लिया था, जिसके बाद यह गिरफ्तारियां शुरू हुईं।

    सोमवार को नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय ने ओली की रिहाई के लिए दायर हैबियस कॉर्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका पर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार और इंटरनेट मीडिया बैन के खिलाफ शुरू हुए इस आंदोलन के कारण ही केपी शर्मा ओली को सत्ता से बाहर होना पड़ा था। (न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- नेपाल से तस्करी कर भारत लाया जा रहा अखरोट बरामद, 25 तस्कर साइकिल छोड़कर फरार