Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेरिस में 895 करोड़ रुपये के गहने-हीरे चुराने वाले संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा, कैसे दिया चोरी को अंजाम?

    Updated: Mon, 27 Oct 2025 11:58 AM (IST)

    पेरिस के लूव्र म्यूजियम से करोड़ों के गहने और हीरे की चोरी के मामले में दो संदिग्ध गिरफ्तार हुए हैं। सीन-सेंट-डेनिस के रहने वाले इन संदिग्धों में से एक को एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। लोकल मीडिया के अनुसार, चोरों ने क्रेन से खिड़की तोड़कर गैलरी डी'अपोलोन से 102 मिलियन डॉलर के आभूषण चुराए थे। पुलिस को आरोपियों के बारे में पहले से जानकारी थी।

    Hero Image

    लूव्र म्यूजियम में चोरी का केस।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस के विश्व प्रसिद्ध लूव्र म्यूजियम से कीमती गहने और हीरे की चोरी के सिलसिले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग सीन-सेंट-डेनिस इलाके के रहने वाले हैं और ये फ्रांस के सबसे पिछड़े इलाके में शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकारियों के मुताबिक, एक संदिग्ध को शनिवार रात करीब 10 बजे (2000 GMT) पेरिस-चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट पर उस समय हिरासत में लिया गया जब वह अल्जीरिया के लिए प्लेन में चढ़ने वाला था। दूसरे संदिग्ध को कुछ ही देर बाद पेरिस इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

    फ्रांस पुलिस के पास थी संदिग्धों की जानकारी

    लोकल मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्धों में से एक फ्रेंच नागरिक है, जबकि दूसरे के पास फ्रेंच और अल्जीरियाई दोनों नागरिकता है। खबर है कि दोनों की उम्र 30 साल के आसपास है और फ्रांसीसी पुलिस को इसकी जानकारी थी।

    कैसे दिया गया चोरी को अंजाम?

    लूव्र में यह बड़ी चोरी 19 अक्टूबर को हुई। चोरों ने म्यूजियम के खुलने के समय ऊपर की खिड़की तोड़ने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया और गैलरी डी'अपोलोन, या अपोलो गैलरी से लगभग 102 मिलियन डॉलर की कीमत की आठ बेशकीमती आभूषण चुरा लिए गए। यह सब लगभग सात मिनट में हुआ। फिर वे मोटरबाइक पर भाग गए, जिसके बाद पूरे फ्रांस में बड़े पैमाने पर तलाशी शुरू हो गई।

    घटना के कुछ दिनों बाद, एक वीडियो में एक चोर को विजिटर्स के पास से गुजरते समय कांच के डिस्प्ले केस को काटते हुए दिखाया गया। एक और क्लिप में कंस्ट्रक्शन गियर पहने दो लुटेरे चोरी के बाद हाइड्रोलिक लिफ्ट का इस्तेमाल करके भागते हुए दिखाए गए।

    यह भी पढ़ें: फ्रांस में फिल्मी स्टाइल में चोरी, म्यूजियम से 800 करोड़ के गहने गायब; क्यों अहम हैं ये आभूषण?