Bangladesh: बांग्लादेश में फिर हुई हिंसा, पांच की मौत; 164 से अधिक लोग गिरफ्तार
बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के गृहनगर गोपालगंज में शुक्रवार को 164 लोगों को गिरफ्तार किया गया और कफ्र्यू बढ़ा दिया गया। अन्य लोगों की तलाश जारी है। बुधवार को हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। गोपालगंज में हुई हिंसा में शामिल संदिग्धों को पकड़ने के लिए नौसेना और तटरक्षक बल के जवान नदियों और नहरों में गश्त कर रहे हैं।

पीटीआई, ढाका। बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के गृहनगर गोपालगंज में शुक्रवार को 164 लोगों को गिरफ्तार किया गया और कफ्र्यू बढ़ा दिया गया। अन्य लोगों की तलाश जारी है। बुधवार को हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। गोपालगंज में हुई हिंसा में शामिल संदिग्धों को पकड़ने के लिए नौसेना और तटरक्षक बल के जवान नदियों और नहरों में गश्त कर रहे हैं।
झड़पों में चार लोग मारे गए
नेशनल सिटिजन्स पार्टी (एनसीपी) की एक रैली को लेकर हुई झड़पों में चार लोग मारे गए। छात्र-नेतृत्व वाली इस पार्टी के प्रस्तावित मार्च से पहले अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के सैकड़ों समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प के बाद यह रैली एक तरह युद्धक्षेत्र में बदल गई।
एक घायल की मौत
एक स्थानीय समाचार पत्र के संपादक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ''स्थानीय अस्पताल ने गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रमजान मुंसी को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां आज उनकी मौत हो गई।''
पुलिस ने पुष्टि की है कि गिरफ्तार किए गए लोगों और कई अज्ञात लोगों पर बुधवार को कथित तौर पर एक पुलिस वाहन पर हमला करने, आग लगाने और कई अधिकारियों पर हमला करने का आरोप है।
बांग्लादेश ने 34 भारतीय मछुआरों को पकड़ा
बांग्लादेश ने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। भारत उनकी सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए ढाका पर दबाव बना रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मछुआरों को उनके दो मछली पकड़ने वाले ट्रालरों के साथ 14 और 15 जुलाई की दरम्यानी रात को गिरफ्तार किया गया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।