Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बांग्लादेश में गिरे म्यांमार से दागे गए मोर्टार के गोले, दो लोगों की मौत, एक बच्चा घायल

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 06 Feb 2024 02:54 AM (IST)

    बांग्लादेश में म्यांमार की ओर से मोर्टार के गोले दागे गए। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इस हमले में एक बच्चा भी घायल हो गया। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय होस्नीरा बेगम और रोहिंग्या मजदूर नबी हुसैन के रूप में की गई है। नाइखोंगचारी पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (ओसी) अब्दुल मन्नान ने घटना से संबंधित जानकारी का सत्यापन किया।

    Hero Image
    बांग्लादेश में म्यांमार की ओर से दागे गए मोर्टार के दो गोले दागे गए।(फोटो सोर्स: एएनआई)

    एएनआई, ढाका। म्यांमार द्वारा दागे गए मोर्टार के गोले बांग्लादेश में गिरने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। इस हमले में  एक बच्चा भी घायल हो गया। सोमवार को ये गोले बांग्लादेश के बंदरबन जिले में घुमदम सीमा पर गिरे।  दोपहर करीब 2:30 बजे नाइखोंगचारी उपजिला में एक निर्माणाधीन मकान पर गोला गिरा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोले गिरने के बाद तुरंत हो गई दोनों की मौत

    ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की पहचान 50 वर्षीय होस्नीरा बेगम और रोहिंग्या मजदूर नबी हुसैन के रूप में की गई है। होस्नीरा बेगम के पोते को भी चोटें आईं। नाइखोंगचारी पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (ओसी) अब्दुल मन्नान ने घटना से संबंधित जानकारी का सत्यापन किया।

    घटना के तुरंत बाद पुलिस और रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के सदस्यों ने इलाके को बंद कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, तुम्ब्रू में सीमा पार से मोर्टार का गोला गिरने से मृतकों की तुरंत मौत हो गई। 

    यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रहे King Charles III, ब्रिटेन वापस जाएंगे प्रिंस हैरी; PM सुनक ने की किंग के जल्द स्वस्थ होने की कामना