दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश बदला नाम: अब 'नाओएरो' के नाम से जाना जाएगा नाउरू
पैसिफिक आइलैंड देश नाउरू ने अपना नाम बदलकर 'रिपब्लिक ऑफ नाओएरो' कर लिया है, जो देश की अपनी भाषा में नाम की स्पेलिंग और उच्चारण के हिसाब से है। ...और पढ़ें

HighLights
नाउरू ने अपना नाम बदलकर 'रिपब्लिक ऑफ नाओएरो' कर लिया है।
यह बदलाव देश की अपनी भाषा के उच्चारण के हिसाब से हुआ।
देश का इंटरनेशनल कोड NRU से बदलकर NRO हो जाएगा।
डिजिटल डेस्क, वेलिंगटन। पैसिफिक आइलैंड देश नाउरू ने अपना नाम बदलकर रिपब्लिक ऑफ नाओएरो कर लिया है। राष्ट्रपति ने बताया कि यह बदलाव देश की अपनी भाषा में नाम की स्पेलिंग और उच्चारण के हिसाब से किया गया है।
देश का इंटरनेशनल कोड एनआरयू से बदलकर एनआरओ हो जाएगा और यहां के लोगों को 'नाउरुआन' के बजाय 'देई-नाओएरो' कहा जाएगा। विदेश में इसे आम तौर पर 'नाउ-रू' कहा जाता है, जबकि नए नाम का उच्चारण 'नाउ-एरो' होगा।
सरकार के फेसबुक अकाउंट पर गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया कि इस कदम से दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित यह दूर-दराज का द्वीपीय देश अपने पारंपरिक नाम पर वापस लौट आएगा।
सरकार के एक पुराने बयान के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस देश की पहचान नाउरू के तौर पर इसलिए बनी, क्योंकि विदेशियों के लिए इसका स्थानीय नाम बोलना मुश्किल था। यह नाम पसंद के बजाय सुविधा के कारण चुना गया था।
जनवरी में संसद में यह प्रस्ताव पेश करते हुए राष्ट्रपति डेविड एडांग ने कहा था, "इस प्रस्तावित बदलाव का मकसद हमारे देश की विरासत, हमारी भाषा और हमारी पहचान का बेहतर ढंग से सम्मान करना है।"
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)