Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nepal avalanche: माउंट मानसलू के बेस कैंप में आया भीषण हिमस्खलन, सर्च ऑपरेशन जारी

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sun, 02 Oct 2022 11:35 AM (IST)

    नेपाल के माउंट मानसलू में भीषण हिमस्खलन बेस कैंप से टकराया है। पिछले हफ्ते माउंट मानसलू में भीषण हिमस्खलन के आने के बाद हेलिकॉप्टर के जरिए इलाके में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाए गए। हालांकि खराब मौसम होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें भी आ रही है।

    Hero Image
    नेपाल के माउंट मानसलू में भीषण हिमस्खलन बेस कैंप से टकराया

    नई दिल्ली। एनएआइ। नेपाल के माउंट मानसलू में भीषण हिमस्खलन बेस कैंप से टकराया है। पिछले हफ्ते भी हिमस्खलन की चपेट में आने से दो पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी। वहीं 12 घायल हुए थे।

    गौरतलब है कि लापता अमेरिकी पर्वतारोही हिलेरी नेल्सन बुधवार को मृत पाई गई थी। शिविर IV के ठीक नीचे के मार्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से घटना हुई थी। इसके अलावा सेवन समिट ट्रेक्स, सटोरी एडवेंचर, इमेजिन नेपाल ट्रेक्स, एलीट एक्सपीडिशन और 8Kएक्सपेडिशन के शेरपा पर्वतारोही भी घायल हो गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेलिकॉप्टर के जरिए चलाया गया सर्च ऑपरेशन

    पिछले हफ्ते माउंट मानसलू में भीषण हिमस्खलन के आने के बाद हेलिकॉप्टर के जरिए इलाके में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाए गए। हालांकि, खराब मौसम होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें भी आ रही है। एवरेस्ट की चढ़ाई कर रहे पर्वतारोहियों के लिए बेस कैंप लगाए जाते हैं जो हिमस्खलन की चपेट में आने का बाद पूरी तरह तबाह हो गए है।

    शुक्रवार तक नेपाल सरकार ने 58 अलग-अलग टीमों के 506 पर्वतारोहियों को चढ़ाई करने की अनुमति दी थी। हालांकि, बर्फबारी के कारण रास्ते पूरी तरह से खराब हो गए और कई नए रास्तों पर बर्फ भी जम गए जिससे फिसलन काफी ज्यादा बढ़ गई।

    Hurricane Ian:फ्लोरिडा में इयान तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हुई, घरों में कैद लोग

    किन टीमों के पर्वातारोही हुए थे घायल

    इमेजिन नेपाल ट्रेक्स टीम में शामिल 5 लोग हिमस्खलन की चपेट में आए थे वहीं 2 की हालक गंभीर बनी हुई थी। सटोरी एडवेंचर्स टीम के 3 सदस्य घायल हुए वहीं एक की हालत गभीर है। भीषण हिमस्खलन से

    भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर और उनके गाइड को भी गंभीर चोटें आईं है, हालांकि दोनों ही सुरक्षित हैं।

    पाकिस्‍तान में चुनाव का ऐलान हो गया होता तो न आती बाढ़ और न ही गिरता रुपया! इमरान खान ने दिया अजीब बयान