Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल सरकार ने क्यों बनाया 15 दिन में सैलरी वाला प्लान, कर्मचारियों को होगा फायदा या नुकसान?

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 04:51 PM (IST)

    नेपाल सरकार ने अर्थव्यवस्था को गति देने और बाजार में तरलता बढ़ाने के लिए कर्मचारियों को मासिक वेतन दो किस्तों में देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह, फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल सरकार ने अर्थव्यवस्था को गति देने और बाजार में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब हर सरकारी कर्मचारियों को हर महीने की सैलरी दो किस्तों में दी जाएगी।यानी हर दो हफ्ते में एक बार सैलरी अकाउंट में क्रेडिट होगी।

    नेपाली वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मंत्रालय ने शुक्रवार को इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई और इसे अमल में लाने के लिए फाइनेंशियल कंट्रोलर जनरल ऑफिस को आधिकारिक पत्र भेज दिया है।

    c38782f0-15e8-11f1-a645-c915a9476d84

    क्यों बनाया गया दो बार सैलरी वाला प्लान?

    नए नियम के तहत कर्मचारियों की मौजूदा मंथली सैलरी को दो बराबर हिस्सों में बांटा जाएगा। महीने के पहले और तीसरे सप्ताह में हर 15 दिन के अंतराल पर यह भुगतान किया जाएगा।

    वित्त मंत्रालय ने पहले ही संबंधित अधिकारियों को सरकारी कर्मचारियों को हर 15 दिन में सैलरी देने का साफट निर्देश जारी कर दिया है।

    मंत्रालय का मानना है कि समय पर दो किस्तों में सैलरी मिलने से कर्मचारियों के हाथ में पैसा जल्दी आएगा, जिससे उनका मासिक खर्च बढ़ेगा। इससे बाजार में मांग बढ़ेगी और सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।

    00nepal-KathmanduMayor-profile-01-cplk-articleLarge

    कब से लागू होगा नया नियम?

    कंट्रोलर जनरल ऑफिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने के मुताबिक वित्त मंत्रालय से इस संबंध में सर्कुलर मिल गया है और इस फैसले को बहुत जल्द लागू कर दिया जाएगा। यह कदम नेपाल की वर्तमान आर्थिक चुनौतियों के बीच उठाया गया है, जहां सरकार लगातार अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के विकल्प तलाश रही है।

    अगर यह व्यवस्था सफल रही तो यह न सिर्फ कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक साबित होगी, बल्कि छोटे व्यापारियों और स्थानीय बाजार को भी फायदा पहुंचाएगी।

    यह भी पढ़ें- नेपाल सरकार का एक और आदेश: नौकरी के लिए मिडिल ईस्ट जाने वालों को राहत, परमिट प्रक्रिया शुरू

    यह भी पढ़ें- नेपाल सरकार का नया आदेश: सरकारी कर्मचारियों को अब महीने में दो बार मिलेगी सैलरी