नाइजीरिया में स्कूल से 303 छात्रों और 12 शिक्षकों का हुआ अपहरण, मचा हड़कंप
नाइजीरिया के नाइजर प्रांत में बंदूकधारियों ने सेंट मैरी स्कूल पर हमला कर 303 बच्चों और 12 शिक्षकों का अपहरण कर लिया। क्रिश्चियन एसोसिएशन ऑफ नाइजीरिया ...और पढ़ें

नाइजीरिया में स्कूल से 303 छात्रों और 12 शिक्षकों का हुआ अपहरण (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नाइजीरिया के नाइजर प्रांत के सेंट मैरी स्कूल पर बंदूकधारियों ने हमला कर 303 बच्चों और 12 शिक्षकों का अपहरण कर लिया। यह जानकारी शनिवार को क्रिश्चियन एसोसिएशन आफ नाइजीरिया ने दी।
अभी तक किसी समूह ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है। चार दिन पहले केब्बी प्रांत के मागा शहर में इसी तरह 25 स्कूली बच्चों को अगवा कर लिया गया था। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब नाइजीरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नूह रिबादू अमेरिका के दौरे पर हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री से की मुलाकात
रिबादू ने शुक्रवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से मुलाकात की। अफ्रीका के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश में सशस्त्र गिरोह अक्सर स्कूलों में अपहरण की वारदात को अंजाम देते हैं।
'ड्रग्स-आतंकवाद के खतरनाक गठजोड़ के खिलाफ...', G20 लीडर्स समिट में पीएम मोदी ने दिया संदेश

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।