Nobel Prize 2025: इस साल इन लोगों को मिला चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार, किस खोज के लिए हुए सम्मानित?
6 अक्टूबर को नोबेल ज्यूरी ने चिकित्सा में नोबेल की घोषणा की। 2025 के लिए यह पुरस्कार अमेरिका के मैरी ई. ब्रुनको फ्रेड रामस्डेल और जापान के शिमोन साकागुची को मिला। उन्हें यह सम्मान प्रतिरक्षा प्रणाली को नियंत्रित रखने के शोध के लिए दिया गया है। यह खोज चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार 6 अक्टूबर को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की। साल 2025 के लिए यह पुरस्कार अमेरिका के मैरी ई। ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और जापान के शिमोन साकागुची को मिला।
नोबेल ज्यूरी ने कहा, 'उन्हें यह सम्मान प्रतिरक्षा प्रणाली को नियंत्रित रखने से जुड़ी रिसर्च के लिए दिया गया। यह खोज चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। बता दें 'इन तीनों को ये पुरस्कार परिधीय प्रतिरक्षा सहिष्णुता यानी पेरिफेरल इम्यून टॉलरेंस से संबंधित खोजों के लिए मिला है।
नोबेल ज्यूरी की परंपरा के अनुसार हर साल चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल से ही पुरस्कारों की शुरुआत होती है। इसके बाद विज्ञन,साहित्य, अर्थशास्त्र और शांति के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा होती है। शेष पुरस्कारों की घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी।
BREAKING NEWS
The 2025 #NobelPrize in Physiology or Medicine has been awarded to Mary E। Brunkow, Fred Ramsdell and Shimon Sakaguchi “for their discoveries concerning peripheral immune tolerance।” pic।twitter।com/nhjxJSoZEr
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 6, 2025
विजेताओं को कितनी मिलती है धनराशि?
चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल विजेताओं का चयन स्वीडन के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट मेडिकल यूनिवर्सिटी की असेंबली द्वारा किया जाता है। इस पुरस्कार को पाने वाले विजेताओं को 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन यानी (1।2 मिलियन डॉलर) की धनराशि के साथ स्वीडन के राजा द्वारा एक मेडल भी दिया जाता है।
कैंसर और एंटी इम्यून रोगों के उपचार में मील का पत्थर
नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा कि, 'उनकी खोजों ने रिसर्च के एक नए क्षेत्र की नींव रखी दी है। इससे कैंसर और एंटी इम्यून रोगों के उपचार में मदद मिलेगी।
साल 2024 में किसे मिला था चिकित्सा का नोबेल
चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार जिसे आम तौर पर ‘फिजियोलॉजी या मेडिसिन’ के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार खा जाता है। यह सम्मान आज से करीब 125 साल पहले से दिया जा रहा है। 1901 से 2024 के बीच 229 वैज्ञानिकों को उनके रिसर्च के उत्तम काम के लिए ये पुरस्कार दिया जा चूका है। पिछले साल की बात करें तो ये पुरस्कार अमेरिकी नागरिक विक्टर एम्ब्रोस के साथ गैरी रुवकुन को दिया गया था। उन्हें ये पुरस्कार सूक्ष्म राइबोन्यूक्लिक एसिड पर की गई एक खोज इ लिए दिया गया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।