Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'भारत जल्दबाजी में नहीं करेगा कोई ट्रेड डील', बर्लिन में पीयूष गोयल की दो टूक

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 01:28 PM (IST)

    केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बर्लिन में कहा कि भारत व्यापार समझौतों को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत किसी भी ऐसे व्यापारिक साझेदार की शर्तें स्वीकार नहीं करेगा जो उसे किसी अन्य देश के साथ संबंध रखने से रोके। पीयूष गोयल ने व्यापार समझौते पर भारत का रुख स्पष्ट किया।

    Hero Image

    पीयूष गोयल। (फाइल)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के व्यापार मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत जल्दबाजी में कोई व्यापार समझौता नहीं करेगा। बर्लिन में संबोधन के दौरान उन्होंने यह बात कही।

    उन्होंने कहा कि भारत किसी भी व्यापारिक साझेदार की अन्य देश के साथ संबंध न रखने की शर्तों को स्वीकार नहीं करेगा।

    उन्होंने भारत द्वारा रूसी तेल की निरंतर खरीद पर यूरोपीय चिंताओं का भी उल्लेख किया।

    रूस से कम तेल आयात का दवाब बना रहे पश्चिमी देश

    यूरोपीय संघ, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका नई दिल्ली पर सस्ते रूसी कच्चे तेल के आयात को कम करने का दबाव बना रहे हैं, जिसके बारे में पश्चिमी देशों का तर्क है कि यह यूक्रेन में मॉस्को के युद्ध प्रयासों के लिए धन जुटाने में मदद करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत लंबे समय से अपनी ऊर्जा खरीद को किफायती आपूर्ति और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक मानता रहा है, लेकिन भारतीय रिफाइनर अब दो प्रमुख रूसी उत्पादकों पर नए अमेरिकी प्रतिबंधों का पालन करने के लिए रूसी तेल के आयात में भारी कटौती करने के लिए तैयार हैं।

    (समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

    इसे भी पढ़ें: बाबा नीम करौली के भक्त अमेरिकी गायक जेफरी कैगेल बने कृष्णादास, विराट-अनुष्का भी इनके म्‍यूजिक के शौकीन