Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Protest In France: पेरिस में फिर शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन, लोगों ने बैंक और पुलिस कार को बनाया निशाना

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 12:51 AM (IST)

    फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी है। पेरिस में करीब तीन महीनों की शांति के बाद फिर से प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारी पुलिस को निशाना बना रहे हैं। साथ ही बैंक सरकारी भवनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसे लेकर सरकार ने सख्त हिदायत दी है।प्रदर्शन को लेकर फ्रांस की सरकार ने कहा कि यह अस्वीकार्य है।

    Hero Image
    पेरिस में प्रदर्शन के दौरान बैंक को बनाया गया निशाना। (फोटो- एपी)

    पेरिस, एएफपी। फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी है। पेरिस में करीब तीन महीनों की शांति के बाद फिर से प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारी पुलिस को निशाना बना रहे हैं। साथ ही बैंक, सरकारी भवनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसे लेकर सरकार ने सख्त हिदायत दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फ्रांस सरकार ने लोगों को दी हिदायत

    प्रदर्शन को लेकर फ्रांस की सरकार ने कहा कि यह अस्वीकार्य है। सरकार ने इसकी निंदा की है। प्रदर्शनकारियों के हमले में एक पुलिस अधिकारी अपने वाहन में फंस गए, जिन्हें किसी तरह निकाला गया।

    यह भी पढ़ेंः France Shooting: फ्रांस में भड़का विरोध प्रदर्शन पांचवीं रात भी जारी, सैकड़ों और लोगों को किया गिरफ्तार

    क्या था पूरा मामला?

    बता दें कि तीन महीने पहले पेरिस में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को गोली मार दी थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था। प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा था।

    काले कपड़े में नजर आए लोग

    समाचार एजेंसी एएफपी ने कहा कि पेरिस की सड़कों पर काले कपड़े पहने और हुड पहने सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। एएफपी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने एक बैंक में तोड़फोड़ की और ट्रैफिक में फंसी पुलिस की कार पर हमला कर दिया।

    पेरिस पुलिस ने बताया कि जब दंगा-रोधी पुलिस को बुलाया गया तब लोगों ने पुलिस कार को छोड़ा। वहीं, एक वीडियो में देखा गया कि पेरिस की सड़कों पर नकाबपोश प्रदर्शनकारियों का एक समूह एक कार का पीछा कर रहा था और उस पर हमला कर रहा था।

    यह भी पढ़ेंः France Riots: फ्रांस में नहीं थम रहा दंगाइयों का आतंक, पेरिस में मेयर के घर घुसा दी कार; पत्नी और बच्चा घायल

    आंतरिक मंत्री ने की निंदा

    इस घटना पर आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने कहा कि पुलिस के खिलाफ हिंसा अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि हम देखते हैं कि पुलिस-विरोधी नफरत लोगों को किस ओर ले जाती है। पेरिस की पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।