Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूकंप से तबाह म्यांमार को दो करोड़ डॉलर की राहत सहायता भेजेगा Quad, यूएन ने सेना पर लगाए ये आरोप

    Updated: Sat, 05 Apr 2025 01:00 AM (IST)

    भारत अमेरिका जापान और ऑस्ट्रेलिया (क्वाड देशों) ने भूकंप से प्रभावित म्यांमार को 2 करोड़ डॉलर की मानवीय सहायता देने की घोषणा की है। मांडले सबसे अधिक प्रभावित हुआ जहां कुल 3145 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि संघर्ष विराम के बावजूद म्यांमार सेना पर हमले जारी रखने का आरोप है। साथ ही नेपाल के जाजरकोट में भी शुक्रवार रात दो भूकंप के झटके महसूस किए गए।

    Hero Image
    Myanmar Earthquake: क्वाड देशों ने की 20 मिलियन डॉलर की मानवीय मदद।

    आईएएनएस, नई दिल्ली। क्वाड सदस्य भारत, आस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका ने शुक्रवार को भूकंप से तबाह म्यांमार में राहत प्रयासों के लिए दो करोड़ डॉलर से अधिक की मानवीय सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई। भूकंप के दौरान म्यांमार का मांडले सबसे अधिक प्रभावित हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूकंप से देशभर में मरने वालों की संख्या 3,145 हो गई है, जबकि 4,589 घायल हुए हैं और 221 लापता हैं। क्वाड समूह राहत सामग्री की डिलीवरी को सुगम बनाने के साथ ही आपातकालीन चिकित्सा दलों की तैनाती कर रहा है।

    संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार की सेना पर क्या लगाए आरोप?

    भूकंप से प्रभावित लोगों की देखभाल के लिए म्यांमार में काम कर रहे मानवीय साझेदारों को सहायता दे रहा है।म्यांमार की सेना और कई प्रमुख सशस्त्र प्रतिरोध समूहों ने भूकंप के मद्देनजर मानवीय सहायता को सुविधाजनक बनाने के लिए संघर्ष विराम की घोषणा की है। लेकिन संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने शुक्रवार को सेना पर लगातार हमले का आरोप लगाया। साथ ही दावा किया कि भूकंप के बाद 60 से अधिक हमले हुए हैं, जिनमें से 16 हमले बुधवार को सेना द्वारा अस्थायी संघर्ष विराम की घोषणा के बाद हुए हैं।

    पश्चिमी नेपाल में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए

    पश्चिमी नेपाल में शुक्रवार रात भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। यह सिर्फ तीन मिनट के अंतराल पर आए। पहला झटका 5.2 तीव्रता का था, जो स्थानीय समयानुसार रात 8:07 बजे जाजरकोट में दर्ज किया गया। इसके बाद 8:10 बजे 5.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। पीटीआई के अनुसार, दोनों का केंद्र काठमांडू से लगभग 525 किलोमीटर पश्चिम में जाजरकोट जिले के पनिक क्षेत्र में था।

    यह भी पढ़ें: कर्नाटक में मंदिर से लौट रही महिला से बस में सामूहिक दुष्कर्म, बच्चों के सामने हैवानों ने की दरिंदगी