Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'इंडिया वापस जाओ...', ब्रिटेन में नस्लीय टिप्पणी कर हमलावरों ने भारतीय मूल की युवती का किया दुष्कर्म

    Updated: Mon, 27 Oct 2025 08:29 AM (IST)

    ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इसे नस्लीय हमला मान रही है। सिख फेडरेशन UK ने इस घटना पर चिंता जताई है और दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। पिछले महीने ओल्डबरी में भी एक सिख महिला के साथ ऐसा ही मामला सामने आया था।

    Hero Image

    ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला से दुष्कर्म। प्रतीकात्मक फोटो

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन में सिख महिला से दुष्कर्म की घटना के एक महीने बाद एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ब्रिटेन पुलिस ने बताया की उत्तर इंग्लैंड में भारतीय मूल की एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मामले में वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने एक अज्ञात युवक का का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज जारी कर लोगों से अपील की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार की शाम वॉल्सॉल के पार्क हॉल इलाके से एक महिला की कॉल आई थी। इस अपराध को "नस्लीय रूप से उत्तेजित हमला" के रूप में पहचाने जाने के बाद वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने संदिग्ध की सीसीटीवी फुटेज जारी की है।

    ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला से दुष्कर्म

    वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के लिए इन्वेस्टिगेशन कर रहे डिटेक्टिव सुपरिटेंडेंट (DS) रोनन टायरर ने रविवार को कहा कि यह किसी महिला पर किया गया सबसे भयानक हमला था। हम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। "

    उन्होंने ये भी कहा, "हमारे पास अधिकारियों की टीमें हैं जो सबूत इकट्ठा कर रही हैं। फिलहाल हमलावर की प्रफाइल तैयार की जा रही है ताकि उसे जल्द से जल्द हिरासत में लिया जा सके। हालांकि उन्होंने ये भी कहा की अभी कई तरह की जांच की जा रही है, लेकिन यह जरुरी है कि हम उन सभी लोगों से बात करें जिन्होंने उस समय उस इलाके में संदिग्ध व्यक्ति को देखा था।" वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज के अनुसार हमलावर की पहचान 30 साल के, श्वेत और छोटे बाल वाला वाले युवक के रूप में हुई है।

    सिख फेडरेशन UK ने उठाई आवाज

    सिख फेडरेशन UK ने लोकल सोर्स के हवाले से बताया कि “वॉल्सॉल में जिस जवान महिला के साथ नस्लीय भेदभाव वाला दुष्कर्म हुआ है, वह एक पंजाबी महिला है।” संगठन ने कहा, “हमलावर ने जाहिर तौर पर उस घर का दरवाजा तोड़ दिया जहां वह रह रही थी। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने पिछले दो महीनों में 20 साल की दो जवान महिलाओं के साथ नस्लीय भेदभाव वाले रेप के दो मामले देखे हैं और उन्हें उन लोगों को तुरंत ढूंढना होगा जो इसके लिए जिम्मेदार  हैं।”

    ब्रिटेन के ओल्डबरी में सिख महिला से बलात्कार

    इससे पहले भी ब्रिटेन में इस तरह की घटना हो चुकी है। यहां पिछले महीने ओल्डबरी में एक सिख महिला के साथ बलात्कार किया गया, जो वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है। घटना 9 सितंबर को सुबह 8:30 बजे से पहले ओल्डबरी में टेम रोड के आसपास हुई थी।

    (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)