क्या रुक जाएगा युद्ध? रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों ने अबू धाबी में की मुलाकात
युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में हो रही वार्ता के एक और दौर के लिए रूस और यूक्रेन के दूत बुधवार को अबू धाबी में मिले। बैठक में उपस ...और पढ़ें

रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों ने अबू धाबी में की मुलाकात (फोटो- रॉयटर)
एपी, कीव। युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में हो रही वार्ता के एक और दौर के लिए रूस और यूक्रेन के दूत बुधवार को अबू धाबी में मिले।
बैठक में उपस्थित रहे यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के प्रमुख रुस्तम उमेरोव ने बताया कि मॉस्को और कीव के प्रतिनिधिमंडलों के साथ संयुक्त अरब अमीरात में अमेरिकी अधिकारी भी शामिल हुए।
दो दिवसीय वार्ता तीनों प्रतिनिधिमंडलों की उपस्थिति में शुरू हुई। पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात में हुई वार्ता में कुछ प्रगति हुई लेकिन प्रमुख मुद्दों पर कोई निर्णायक सफलता नहीं मिली।
वहीं, रायटर के अनुसार पूर्वी डोनेत्सक के यूक्रेन-नियंत्रित सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित ड्रजक्विका कस्बे में रूसी हमलों में सात लोग मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए। आरोप है कि रूस ने कस्बे पर क्लस्टर बमों से गोलाबारी की, जिसमें बाजार को निशाना बनाया गया। हमलों पर रूस की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।