Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दक्षिण अफ्रीका में अवैध बार में गोलीबारी, 3 साल के बच्चे समेत 11 लोगों की मौत

    Updated: Sat, 06 Dec 2025 07:26 PM (IST)

    दक्षिण अफ्रीका में एक अवैध बार में गोलीबारी हुई, जिसमें एक 3 साल के बच्चे सहित 11 लोगों की मौत हो गई। इस घटना ने सामुदायिक सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए ...और पढ़ें

    Hero Image

    दक्षिण अफ्रीका में अवैध बार में गोलीबारी।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में प्रिटोरिया के पास एक अवैध बार में हुई गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक तीन का बच्चा भी बताया गया है।

    पुलिस ने बताया कि तीन संदिग्धों की तलाश शुरू की गई है, जिनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने यह नहीं बताया कि गोलीबारी शबीन नामक अवैध बार के अंदर हुई या बाहर।

    दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा ने कहा, ''मरने वालों में एक बच्चा समेत तीन नाबालिग भी हैं।'' 

    गोलीबारी में 14 लोग घायल

    साउथ अफ्रीकन पुलिस सर्विसेज के एक बयान के मुताबिक, 14 अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें गोली लगने के घावों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायलों की उम्र के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    3 साल के बच्चे सहित तीन नाबालिगों की मौत

    यह शूटिंग शनिवार तड़के प्रिटोरिया के पश्चिम में सॉल्सविले टाउनशिप में एक बिना लाइसेंस वाले बार में हुई। मारे गए बच्चों में एक 3 साल का लड़का, एक 12 साल का लड़का और एक 16 साल की लड़की शामिल है। पुलिस ने बताया कि वे तीन संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं।

    दक्षिण अफ्रीका में हर दिन औसतन 70 हत्याएं

    दक्षिण अफ्रीका में दुनिया में सबसे ज्यादा हत्या दर है और 2024 में 26,000 से ज्यादा हत्याएं दर्ज की गईं - यानी हर दिन औसतन 70 से ज्यादा हत्याएं।

    (समाचार एजेंसी रॉयटर्स/एपी के इनपुट के साथ)