Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंकाई नौसेना ने 21 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, 2 नाव भी किए जब्त

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 04:52 PM (IST)

    श्रीलंकाई नौसेना ने अपने देश की समुद्री सीमा में मछली पकड़ रहे 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। नौसेना ने उनकी दो नौका भी जब्त कर ली है। इससे पहले श्रीलंकाई नौसेना ने शुक्रवार को 15 भारतीय मछुआरों को उत्तरी जाफना प्रायद्वीप में कारैनगर तट के पास हिरासत में लिया था। इस वर्ष अभी तक लगभग 146 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

    Hero Image
    2024 में अब तक लगभग 146 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार (फाइल फोटो)

    पीटीआई, कोलंबो। श्रीलंकाई नौसेना ने अपने देश की समुद्री सीमा में मछली पकड़ रहे 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। मछुआरों को शनिवार को जाफना के पास से गिरफ्तार करने के बाद कांकेसनथुरै बंदरगाह ले जाया गया। नौसेना ने उनकी दो नौका भी जब्त कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब तक 146 मछुआरे गिरफ्तार

    इससे पहले श्रीलंकाई नौसेना ने शुक्रवार को 15 भारतीय मछुआरों को उत्तरी जाफना प्रायद्वीप में कारैनगर तट के पास हिरासत में लिया था। इस वर्ष अभी तक लगभग 146 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 2023 में श्रीलंकाई नौसेना ने 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी 35 नौका जब्त कर ली।

    भारत-श्रीलंका के बीच गंभीर मुद्दा है मछुआरे

    भारत और श्रीलंका के बीच लंबे समय से मछुआरों का मुद्दा बना हुआ है। श्रीलंकाई नौसेना पाल्क स्ट्रैट में कई बार भारतीय मछुआरों पर फाय¨रग भी कर चुकी है। तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच स्थित यह पतली समुद्री पट्टी मछली के लिहाज से संपन्न क्षेत्र है और दोनों देशों के मछुआरे यहां मछली पकड़ने पहुंचते हैं।

    यह भी पढ़ें: North Korea: पुतिन की गिफ्ट लक्जरी कार में किम जोंग उन, तेज रफ्तार का मजा लेते दिखे कोरियाई तानाशाह

    यह भी पढ़ें: China: सिचुआन के याजियांग के जंगलों में लगी भीषण आग, राहत और बचाव कार्यों के बीच चीन ने शुरू किया लेवल-IV आपातकाल