Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मछुआरों पर फायरिंग को लेकर श्रीलंका की सफाई, बताया कैसे हुई घटना; 5 भारतीय हुए थे घायल

    Updated: Wed, 29 Jan 2025 10:00 PM (IST)

    भारतीय मछुआरों पर फायरिंग की घटना को लेकर अब श्रीलंका का भी जवाब आ गया है। श्रीलंकाई नौसेना के प्रमुख ने इसे दुर्घटनावश हुई घटना बताया है। बता दें कि डेल्फ्ट द्वीप के पास 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ने के दौरान श्रीलंका की नौसेना ने फायरिंग कर दी थी जिसमें 5 मछुआरे घायल हो गए थे। इसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    Hero Image
    13 भारतीय मछुआरों को पकड़ने के दौरान हुई थी घटना (फोटो: रॉयटर्स)

    पीटीआई, कोलंबो। श्रीलंका की नौसेना के प्रमुख ने बुधवार को भारतीय मछुआरों पर फायरिंग की घटना को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि दुर्घटनावश हुई फायरिंग में भारतीय मछुआरे घायल हुए।

    मंगलवार की सुबह डेल्फ्ट द्वीप के निकट श्रीलंकाई नौसेना द्वारा की गई फायरिंग में पांच भारतीय मछुआरे घायल हुए थे। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ने के दौरान हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उच्चायुक्त को किया था तलब

    इस पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नई दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय में तलब किया और अपना विरोध दर्ज कराया है। भारत ने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में बल का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है।

    श्रीलंकाई नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल कंचना बनगोडा ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, नौसेना के एक जवान द्वारा दुर्घटनावश चलाई गई गोली से दो भारतीय मछुआरे घायल हो गए।

    उन्होंने पत्रकारों से कहा कि नौसैनिकों ने संदेह के आधार पर श्रीलंकाई जलक्षेत्र में एक भारतीय मछली पकड़ने वाले जहाज पर कब्जा कर लिया था, क्योंकि उसने क्षेत्र छोड़ने के निर्देश का पालन नहीं किया था। इधर, जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने अस्पताल में घायल मछुआरों से मुलाकात की।

    यह भी पढ़ें: तीन तलाक देने वाले कितने पुरुषों पर दर्ज हुई FIR? SC ने केंद्र सरकार से मांगे आंकड़े; जानिए कोर्ट में क्या-क्या हुआ