मिस्त्र की सभ्यता दर्शाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम खुला, पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा
मिस्त्र में शनिवार को दो दशकों से बन रहे ग्रैंड इजिप्शियन म्यूजियम का उद्घाटन किया गया। इसका उद्देश्य देश के पर्यटन उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए पर्यटकों को आकर्षित करना है। काहिरा के ठीक बाहर गीजा पिरामिड के पास स्थित यह म्यूजियम किसी एक सभ्यता को समर्पित दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम होगा।

मिस्त्र की सभ्यता दर्शाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम खुला (फोटो- रॉयटर)
एपी, काहिरा। मिस्त्र में शनिवार को दो दशकों से बन रहे ग्रैंड इजिप्शियन म्यूजियम का उद्घाटन किया गया। इसका उद्देश्य देश के पर्यटन उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए पर्यटकों को आकर्षित करना है।
काहिरा के ठीक बाहर गीजा पिरामिड के पास स्थित यह म्यूजियम किसी एक सभ्यता को समर्पित दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम होगा। इसमें प्राचीन मिस्त्र के जीवन का विवरण देने वाली 50,000 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। म्यूजियम चार नवंबर से जनता के लिए खुलेगा।
यह संग्रहालय राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी द्वारा 2014 में पदभार ग्रहण करने के बाद से संचालित की जा रही बड़ी परियोजनाओं में से एक है।
उन्होंने दशकों के ठहराव से कमजोर हुई अर्थव्यवस्था और 2011 के अरब स्प्रिंग विद्रोह के बाद हुई अशांति से प्रभावित अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से बुनियादी ढांचे में बड़े पैमाने पर निवेश शुरू किया है। म्यूजियम में सालाना 50 लाख पर्यटकों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।