Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडोनेशिया में दो पुरुषों को सरेआम मारे गए 80 कोड़े, दोनों पर एक दूसरे से गले मिलने और चुंबन का लगा आरोप

    इंडोनेशिया के बांदा आचे प्रांत में एक दूसरे को चुंबन लेने वाले दो पुरुषों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे गए। शरिया अदालत ने उन्हें इसके लिए इस्लामी कानून का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया। मंगलवार को बांदा आचे के बुस्तानुस्सलातिन शहर के पार्क में एक मंच पर लगभग 100 लोगों ने कोड़े मारे। यहां समलैंगिक यौन संबंध बनाने वालों के लिए 100 कोड़े मारने की सजा है।

    By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Wed, 27 Aug 2025 06:54 AM (IST)
    Hero Image
    इंडोनेशिया में एक दूसरे को चुंबन लेने वाले दो पुरुषों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे गए (सांकेतिक तस्वीर)

     एपी, बांदा आचे (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के बांदा आचे प्रांत में एक दूसरे को चुंबन लेने वाले दो पुरुषों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे गए। शरिया अदालत ने उन्हें इसके लिए इस्लामी कानून का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया।

    समलैंगिक यौन संबंध बनाने वालों के लिए 100 कोड़े मारने की सजा

    मंगलवार को बांदा आचे के बुस्तानुस्सलातिन शहर के पार्क में एक मंच पर लगभग 100 लोगों ने कोड़े मारे। यहां समलैंगिक यौन संबंध बनाने वालों के लिए 100 कोड़े मारने की सजा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आचे में जुआ खेलने, शराब पीने, तंग कपड़े पहनने वाली महिलाओं और शुक्रवार की नमाज में शामिल न होने वाले पुरुषों के लिए भी कोड़े मारने की सजा है।

    दोनों व्यक्तियों को 80-80 कोड़े मारने की सजा सुनाई

    अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, उसने दोनों व्यक्तियों को 80-80 कोड़े मारने की सजा सुनाई, क्योंकि इस्लामी धार्मिक पुलिस ने कहा था कि उन्हें एक सार्वजनिक पार्क के बाथरूम में गले मिलने और चुंबन लेने जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाया था।