Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चटकती खिड़कियां, उखड़ते पेड़ और उफनता समुद्र... फिलीपींस के बाद वियतनाम में चक्रवात 'कालमेगी' की तबाही

    Updated: Fri, 07 Nov 2025 03:45 PM (IST)

    फिलीपींस में तबाही मचाने के बाद तूफान 'कालमेगी' वियतनाम पहुंचा, जिससे भारी नुकसान हुआ। तेज हवाओं और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, कई घर गिर गए और पांच लोगों की मौत हो गई। तूफान में हवा की गति 149 किमी/घंटा तक दर्ज की गई। कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए, बिजली की लाइनें टूट गईं और बाढ़ जैसे हालात बन गए।

    Hero Image

    कालमेगी तूफान से वियतनाम में तबाही का मंजर । इमेज सोर्स- रॉयटर्स

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फिलीपींस में तबाही मचाने के बाद तूफान 'कालमेगी' वियतनाम में दस्तक दे चूका है। तेज हवाओं, आंधी- तूफान और मुसलाधार बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के कुछ हिस्सों से मकान गिरने की खबर आई है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई घायल बताए जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कालमेगी' वियतनाम में अब तक के सबसे खतरनाक चक्रवात में से एक रहा है। इस चक्रवाती तूफान में हवा की रफ्तार 149 km/h तक पहुंच गई है।  

    कालमेगी तूफान से वियतनाम में तबाही का मंजर 

    एक वियतनामी अधिकारियों ने कहा कि वे शुक्रवार सुबह भी नुकसान का जायजा लिया। पर्यावरण मंत्रालय ने बताया तूफान के चलते अब तक 57 घर गिर गए और लगभग 2,600 अन्य घरों को नुकसान हुआ, जिनमें अकेले जिया लाई में 2,400 से ज्यादा घर शामिल हैं। सरकारी मीडिया के अनुसार मारे गये पांच लोगों में तीन डाक लक के और दो जिया लाई प्रांतों के हैं, जबकि तीन अन्य क्वांग नगाई में लापता हैं।

    प्रभावित इलाकों से कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। जिनमें तूफान से हुए भारी नुकसान को देखा जा सकता है। एक वीडियो में तेज हवाओं के कारण एक आदमी को अपना स्कूटर छोड़कर दीवार के पास शरण लेते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान उसका स्कूटर हवा के झोंके से पलटता हुआ दिखाई दे  रहा है। एक अन्य वीडियो में तेज हवाओं से कांच की खिड़कियां टूटते और घरों की छतों को उड़ते हुए भी देखा गया।

    सोशल मीडिया पर तूफान के कई विडियो वायरल 

    एक अन्य वीडियो में बिन्ह दिन्ह प्रांत में लोगों के घरों में समुद्र का पानी घुसते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि पानी का लेवल 10 सालों में सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गया है।

    वियतनाम के कई इलाकों में पेड़ उखड़ने, बिजली की लाइनें खराब होने और इमारतों के गिरने की खबरें आईं हैं। शुक्रवार को कलमेगी एक ट्रॉपिकल तूफान में बदलकर कंबोडिया की ओर बढ़ गया।

    फिलीपींस में तबाही ने ली 188 जाने 

    इस हफ्ते की शुरुआत में चक्रवात 'कलमेगी' ने फिलीपींस में तबाही मचाई थी। जहां इसने 188 लोगों की जान ले ली थी, वहीं 135 लोग अभी भी लापता हैं। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने गुरुवार को देश में नेशनल इमरजेंसी की घोषणा की थी।

    मौसम विभाग ने कहा कि तूफान रविवार देर रात या सोमवार सुबह उत्तरी अरोरा प्रांत में आने से पहले लगभग 1,400 किलोमीटर (870 मील) के डायमीटर तक फैल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि गर्म होता मौसम दक्षिण पूर्व एशिया में तूफानों को और तेज कर रहा है, जिससे बाढ़ और चक्रवात ज्यादा विनाशकारी हो रहे हैं।