Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस को बड़ा झटका, तेल शोधन करने वाली बड़ी रिफायनरी ठप

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 05:07 AM (IST)

    यूक्रेन के ड्रोन हमलों ने रूस के तेल उत्पादन को प्रभावित किया है, जिससे वोल्गोग्रेड की एक बड़ी तेल रिफाइनरी ठप हो गई है। इससे रूस की तेल निर्यात से मु ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस को बड़ा झटका (AI जनरेटेड तस्वीर)

    HighLights

    1. यूक्रेन ड्रोन हमले से रूस की तेल रिफाइनरी ठप

    2. वोल्गोग्रेड रिफाइनरी में तेल शोधन कार्य रुका

    3. ज़ेलेंस्की ने अमेरिकी मिसाइल उत्पादन पर चिंता जताई

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस का तेल उत्पादन प्रभावित हुआ है। इससे ईरान युद्ध के दौरान बड़ी मात्रा में तेल निर्यात कर मोटा मुनाफा कमाने की रूस की योजना को झटका लगा है। 29 मई को यूक्रेन के हमले से वोल्गोग्रेड की आयल रिफायनरी में जो नुकसान हुआ है उससे वहां तेल शोधन का कार्य रुक गया है।

    वोल्गोग्रेड में यूक्रेनी हमले से एक व्यक्ति की मौत हुई थी और दो लोग घायल हुए थे। हमले से रिफायनरी में भीषण आग लग गई थी जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया जा सका था। लेकिन उससे हुआ नुकसान महीनों में दूर किया जा सकेगा।

    2024 में इस रिफायनरी ने एक करोड़ 35 लाख मीट्रिक टन कच्चे तेल का शोधन किया था। यह रूस में होने वाले कच्चे तेल के कुल शोधन का पांच प्रतिशत है।

    अमेरिका पर्याप्त मिसाइल निर्माण में सक्षम नहीं

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका पर्याप्त संख्या में एंटी बैलेस्टिक मिसाइलों का उत्पादन करने में सक्षम नहीं है। अमेरिका इस समय एक महीने में 60 से 65 मिसाइलों का ही उत्पादन कर रहा है। इसके चलते विश्व के कई इलाकों में समस्या पैदा हो गई है।

    जबकि रूस ने अपना बैलेस्टिक मिसाइल उत्पादन बढ़ा रखा है। एक्स पर पोस्ट अपने बयान में जेलेंस्की ने बताया है कि उन्होंने मिसाइल उत्पादन बढ़ाने के लिए व्हाइट हाउस और अमेरिकी कांग्रेस के लिए पत्र लिखे हैं। (समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

    खबरें और भी